IPL Auction: भारत के 5 स्टार खिलाड़ी जो पा सकते हैं 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम

IPL Auction 2022: Indian players who could get more than 10 crore INR

नई दिल्ली, 11 फरवरी: इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी शुरू होने में कुछ ही घंटे का समय बाकी है और 590 खिलाड़ियों की किस्मत 13 और 14 फरवरी को बेंगलुरु में आजमाई जाएगी। इस बार आईपीएल में 10 टीम में खेल रही है जिन्होंने कुछ खिलाड़ी या तो रिटेन किए हैं और अहमदाबाद व लखनऊ जैसी फ्रेंचाइजी ने तीन-तीन खिलाड़ियों को लिया है। बाकी खिलाड़ियों को नीलामी के जरिए लिया जाएगा।

नीलामी के जरिए टीमें अपना एक ऐसा कोर ग्रुप बनाने की और भी देख रही हैं जो आने वाले 3 से 5 साल तक बरकरार रहे। इस नीलामी में 370 भारतीय खिलाड़ी हैं और आईपीएल में कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट भी है जिसमें 4 भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर और आर अश्विन मौजूद है।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान आईपीएल में 2022 सीजन के लिए सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं। अय्यर ने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को उनके सबसे पहले फाइनल में लीड गया था। आईपीएल में अभी तक 87 मुकाबले खेले हैं और 2375 रन बनाए हैं और उनकी मौजूदा फॉर्म भी बहुत अच्छी है क्योंकि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के तीसरे मुकाबले में 80 रनों की पारी खेली है। उनकी 10 करोड़ से ऊपर में होनी चाहिए।

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स की टीम उन पर दांव लगा सकती हैं।

ईशान किशन-

ईशान किशन-

ये आईपीएल 2020 ऑक्शन की हॉट प्रॉपर्टी साबित होने जा रहे हैं। ईशान एक युवा और उत्साही विकेटकीपर है और अभी तक अपने आईपीएल करियर में 135 से ऊपर के स्ट्राइक रेट के साथ रन बना चुके हैं। 2021 में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस खिलाड़ी को 6.2 करोड़ रुपए में खरीदा था और उसके बाद से वे इंटरनेशनल डेब्यू भी कर चुके हैं जिसके चलते उनको ₹10 करोड़ से ऊपर की रकम मिलने की पूरी उम्मीद है।

ईशान किशन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर्जायंट्स और गुजरात टाइटंस बोली लगाने के लिए आतुर होगी।

दीपक चाहर

दीपक चाहर

यह चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व गेंदबाज रहे हैं और उनके पास अच्छी all-round क्षमता है जिसके चलते वे किसी भी टीम के लिए बहुत बड़े खिलाड़ी हो सकते हैं। दीपक चाहर 2018 के मेगा ऑप्शन में केवल 80 लाख रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स के हो गए थे लेकिन अब समय बदल चुका है और आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि अगर सीएसके टीम उन्हें फिर से वापस लेने के लिए मोटी रकम खर्च कर दे। दीपक चाहर ने कई मौकों पर अपनी ऑलराउंड क्षमता को जाहिर किया है और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भी अपनी बल्लेबाजी क्षमता को जाहिर कर चुके हैं जब उन्होंने 38 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेलकर भारतीय बैटिंग को संभालने का काम किया।

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर

ठाकुर ने आस्ट्रेलिया में 2021 में प्रदर्शन किया था और अब वे भारत के ऑल फॉर्मेट खिलाड़ी भी बन चुके हैं। आईपीएल 2020 की नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 2.6 करोड रुपए में खरीदा था लेकिन ऐसा लगता है कि सीएसके को अपने खिलाड़ी को दोबारा लेने के लिए कम से कम 5 गुना ज्यादा कीमत देनी पड़ेगी। ठाकुर डेथ के ओवरों में विकेट लेने में माहिर है। उनके पास काफी वेरिएशंस मौजूद है और बल्ले से भी बहुत तूफानी अंदाज भी दिखा सकते हैं।

शिखर धवन, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी-

शिखर धवन, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी-

यह तीनों खिलाड़ियों की दिग्गज लिस्ट में शामिल है। यह देखने लायक बात होगी कि कौन सी टीम इन खिलाड़ियों को ₹10 करोड़ से ज्यादा दे पाती है। कम से कम 2 खिलाड़ियों की रकम काफी होने की उम्मीद है लेकिन इनके पास ऑलराउंडर क्षमता नहीं है। युजवेंद्र चहल को बंगलुरु की टीम ने रिटेन नहीं किया है लेकिन उनको 10 करोड़ के आसपास रकम मिल सकती है क्योंकि भारतीय कंडीशन में उनकी गेंदबाजी काफी बेहतरीन रही है। और उनकी मौजूदा फॉर्म भी इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छी रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+