RCB SWOT Analysis: आरसीबी की टीम है मजबूत लेकिन कुछ मामलों में अब भी है कमजोर

RCB SWOT Analysis: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम हर बार की तरह इस बार भी बेहतरीन दिख रही है। नीलामी के दौरान आए पहले ही विदेशी गेंदबाज के ऊपर आरसीबी ने जमकर पैसा लगाया और खरीद लिया। अल्जारी जोसेफ के लिए चली बिड वॉर में आरसीबी की जीत हुई।

आरसीबी ने 11 करोड़ 50 लाख की बोली लगाते हुए जोसेफ को अपने साथ शामिल कर लिया। सभी खाली स्लॉट्स आरसीबी ने भरे हैं। ऐसे में यह देखना अहम रहेगा कि आरसीबी की टीम में कौन सी मजबूत चीजें हैं और कहां अब भी कमजोरी दिखाई देती है।

rcb

मजबूत पक्ष: मजबूत पक्ष यहाँ बल्लेबाजी ही दिखाई देती है। विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी के रूप में दो धाकड़ बल्लेबाज आरसीबी के पास है। उनके बाद मैक्सवेल भी आरसीबी की एक मजबूत कड़ी है जो अकेले मैच का रुख बदलने की ख्समता रखते हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में दिनेश कार्तिक मौजूद हैं। कैमरन ग्रीन बतौर ऑल राउंडर लाये गए हैं।

कमजोर पक्ष: आरसीबी की टीम में हर चीज का ध्यान रखा गया है। तेज गेंदबाजी विभाग भी मजबूत है लेकिन स्पिन विभाग में वह बात नहीं दिख रही है। यहाँ उनको मात खानी पड़ सकती है। स्पिन पिचों के लिए उनको एक विशेषज्ञ स्पिनर को शामिल करना चाहिए था।

अवसर: इस बार आरसीबी का तेज गेंदबाजी विभाग सुदृढ़ दिख रहा है। सिराज के अलावा अल्जारी जोसेफ और लोकी फर्ग्युसन उनके पास हैं। तेज गेंदबाज चल गए, तो किसी भी बैटिंग क्रम को ध्वस्त कर सकते हैं। जोसेफ और फर्ग्युसन के पास इस टीम में खुद का जलवा दिखाने का मौका है।

थ्रेट: हर बार की तरह थ्रेट वही है जो हमेशा होता आया है। धाकड़ शुरुआत के बाद टीम की हार का सिलसिला शुरू होता है। अगर टॉप के तीन बल्लेबाज फ्लॉप होते हैं, तो बाद में स्थिति खराब हो जाती है। ऐसे में कोहली, डू प्लेसी और मैक्सवेल में से किसी एक को हर मैच में रन बनाने के आवश्यकता होगी।

आरसीबी की टीम

फाफ डू प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोड़, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, विशाक विजय कुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज , रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, मयंक डागर, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+