दिल्ली कैपिटल्स से 10 करोड़ का खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद में गया, बदले में मिला 40 लाख वाला प्लेयर

आईपीएल 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों की अदला-बदली की है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन एक बार फिर हैदराबाद की जर्सी में नजर आएंगे, जबकि लेग स्पिनर जीशान अंसारी अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे।

इस डील में सबसे ज्यादा चर्चा नटराजन की फीस को लेकर है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन अब इसमें काफी बड़ी कटौती देखने को मिली है। वह 5 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ेंगे। यानी उनकी फीस में 5.75 करोड़ रुपये की कमी आई है।

natarajan

हैदराबाद के लिए पहले भी शानदार रहे हैं नटराजन

नटराजन 2020 से 2024 तक लगातार पांच सीजन सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे थे। अपनी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की क्षमता के कारण उन्होंने टीम में खास पहचान बनाई। उनका सबसे सफल आईपीएल सीजन 2024 में रहा, जब उन्होंने 19 विकेट हासिल किए। वह उस सीजन में हैदराबाद के सबसे सफल गेंदबाज थे और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही।

दिल्ली के साथ उनका पिछला कार्यकाल उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। आईपीएल 2025 में उन्होंने केवल दो मुकाबले खेले, जबकि 2026 सीजन में उनके खाते में पांच विकेट आए। अब हैदराबाद को उम्मीद होगी कि पुरानी टीम में लौटकर वह अपनी लय हासिल कर सकेंगे।

जीशान अंसारी को दिल्ली में मिलेगा नया मौका

दूसरी ओर जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स की स्पिन गेंदबाजी को अतिरिक्त विकल्प देंगे। उन्होंने आईपीएल में अब तक सिर्फ 10 मुकाबले खेले हैं और छह विकेट लिए हैं। आईपीएल में डेब्यू के दौरान दिल्ली के खिलाफ ही उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे। अब उसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने का मौका मिलेगा, जिसके खिलाफ उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, उनकी फीस 40 लाख रूपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+