IPL 2026: कौन है इस बार नीलामी में सबसे छोटा खिलाड़ी? पिछले सीजन थे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी
IPL 2026: आईपीएल 2025 की नीलामी इस बार 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रही है, जहां कुल 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें भारत से 16 कैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो फ्रेंचाइज़ियों के लिए बड़ी दिलचस्पी का केंद्र बने हुए हैं। विदेशी और अनकैप्ड खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट के बीच टीमों की नजरें कई नए नामों पर होंगी, खासकर उन खिलाड़ियों पर जिन्होंने घरेलू सर्किट में दमदार प्रदर्शन करके अपनी पहचान बनाई है।
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा उस खिलाड़ी को लेकर हो रही है जो नीलामी में शामिल सबसे छोटा खिलाड़ी है। उसकी उम्र भले ही कम हो, लेकिन उसके स्किल, फिटनेस और प्रदर्शन ने फ्रेंचाइज़ियों का ध्यान खींच लिया है। माना जा रहा है कि कई टीमें उस युवा टैलेंट पर दांव लगाने को तैयार हैं।

इस बार नीलामी में कम उम्र का यह खिलाड़ी भारत से नहीं है बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट से आता है। हालांकि वैभव सूर्यवंशी से उनकी उम्र ज्यादा है लेकिन इस सीजन की नीलामी में उनकी उम्र कम है, इस वजह से चर्चा है। इस खिलाड़ी का नाम वहीदुल्लाह जादरान है।
कौन है नीलामी में सबसे युवा चेहरा?
350 प्लेयर्स में वही एक ऐसी खिलाड़ी हैं, जिनकी उम्र 18 साल है। अन्य सभी खिलाड़ियों की उम्र उनसे ज्यादा है। यह भी जरूरी नहीं है कि जादरान के ऊपर बोली लगनी ही है। भारत से ज्यादा प्लेयर्स अनकैप्ड हैं। कैप्ड में ज्यादातर प्लेयर्स को रिटेन कर लिया गया है।
वहीदुल्लाह जादरान को 20 ओवर के फॉर्मेट में खेलने का अनुभव है। वह 19 मुकाबले खेलकर 28 विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं। महज 18 की उम्र का यह खिलाड़ी दाएं हाथ का स्पिनर है। इस वजह से उनके ऊपर टीमों की नज़र निश्चित रूप से रहने वाली है।
वैभव सूर्यवंशी बन गए थे करोड़पति
गौरतलब है कि पिछले आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के ऊपर बड़ी बोली लगी थी। पहली बार में ही वह करोड़पति बनकर निकले थे और सीजन में शतकीय पारी भी खेली थी। वैभव सूर्यवंशी को 1 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि के साथ राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications