IPL 2026: तू डाल-डाल मैं पात-पात, वैभव और अभिषेक की कड़ी टक्कर, आज की डेट में किसके पास ऑरेंज कैप
IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस बेहद दिलचस्प हो गई है। दो दिन पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 400 रन पूरे कर अभिषेक शर्मा से यह कैप छीन ली थी, लेकिन अगले ही दिन अभिषेक ने शानदार वापसी करते हुए फिर से नंबर एक का स्थान हासिल कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के इन दो धाकड़ बल्लेबाजों के बीच इस सीजन रन बनाने की यह जंग जारी रहने की पूरी उम्मीद है।
इस समय ऑरेंज कैप की टॉप-5 लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है और सभी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऐसे में आज तक के आंकड़ों के आधार पर टॉप पांच के बारे में जरूर जानना चाहिए।

अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)
अभिषेक शर्मा इस समय 425 रनों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। उन्होंने 9 मैचों में 209.35 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके नाम इस सीजन में एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें 40 चौके और 31 छक्के शामिल हैं।
हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)
हैदराबाद के ही हेनरिक क्लासेन 414 रनों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। 59.14 की औसत से रन बना रहे क्लासेन ने अब तक 4 अर्धशतक लगाए हैं। वह मध्यक्रम में अपनी टीम के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हो रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
राजस्थान रॉयल्स के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी 400 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनका स्ट्राइक रेट 238.09 का है, जो टॉप-5 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। उन्होंने अब तक एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं और अभिषेक को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स)
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे केएल राहुल 358 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने केवल 8 मैचों में 152 रनों की एक शानदार शतकीय पारी भी खेली है। उनका औसत 51.14 का है और वह लगातार रन बना रहे हैं।
विराट कोहली (आरसीबी)
आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 351 रनों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। 8 मैचों में 58.50 की बेहतरीन औसत के साथ उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं। कोहली की निरंतरता उन्हें कभी भी इस रेस में ऊपर ला सकती है।












Click it and Unblock the Notifications