IPL 2026 Points Table में कौन है नंबर-1 और किसकी बढ़ी टेंशन? प्ले-ऑफ की रेस हुई मजेदार, हुआ बड़ा उलटफेर

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में रविवार को हुए डबल हेडर मुकाबलों के बाद प्वाइंट्स टेबल (Points Table) की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। जहां पंजाब किंग्स ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से करारी शिकस्त दी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आखिरकार अपनी हार का सिलसिला तोड़ते हुए सीजन की पहली जीत दर्ज की।

टॉप पर पहुंची पंजाब, लखनऊ का हाल बेहाल (IPL 2026 Updated Points Table)

मुल्लानपुर में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को चारों खाने चित कर दिया। प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के बीच दूसरे विकेट के लिए महज 82 गेंदों में हुई 182 रनों की दमदार साझेदारी ने मैच एकतरफा कर दिया। इस जीत के साथ पंजाब 6 मैचों में 11 अंकों (5 जीत, 1 रद्द) के साथ टॉप पर मजबूती से जमी हुई है। दूसरी ओर लखनऊ की यह लगातार तीसरी हार है और टीम अब 8वें पायदान पर खिसक गई है।

IPL 2026 1

केकेआर को मिली पहली जीत

रविवर के दिन पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 4 विकेट से हराकर राहत की सांस ली। 14वें ओवर तक 85 रन पर 6 विकेट गंवाकर केकेआर हार की कगार पर थी, लेकिन रिंकू सिंह (नाबाद 53 रन) और अनुकूल रॉय ने बाजी पलट दी। यह केकेआर की 7 मैचों में पहली जीत है, हालांकि वे अभी भी प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं।

ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस

सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन (283 रन) पहले नंबर पर बने हुए हैं। राजस्थान के युवा वैभव सूर्यवंशी (246 रन) अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज (13 विकेट) के पास पर्पल कैप बरकरार है। लखनऊ के प्रिंस यादव (11 विकेट) दूसरे स्थान पर हैं। आने वाले मुकाबलों में इस लिस्ट में बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।


स्थान टीम मैच जीत हार बिना परिणाम अंक नेट रन रेट
1 PBKS 6 5 0 1 11 +1.420
2 RCB 6 4 2 0 8 +1.171
3 RR 6 4 2 0 8 +0.599
4 SRH 6 3 3 0 6 +0.566
5 DC 5 3 2 0 6 +0.310
6 GT 5 3 2 0 6 +0.018
7 CSK 6 2 4 0 4 -0.780
8 LSG 6 2 4 0 4 -1.173
9 KKR 7 1 5 1 3 -0.879
10 MI 5 1 4 0 2 -1.076

IPL 2026 में Preity Zinta की पंजाब किंग्स का दबदबा, एक साथ तोड़े कई रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+