IPL 2026 Updated Points Table: मुंबई की हार ने बिगाड़ा प्ले-ऑफ का गणित! समझें प्वॉइंट्स टेबल का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को उनके घर वानखेड़े स्टेडियम में 18 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कप्तान रजत पाटीदार की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही है और टीम लगातार तीसरा मैच हारकर आठवें पायदान पर खिसक गई है।

आरसीबी के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन (IPL 2026 Updated Points Table)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। आरसीबी ने 20 ओवर में 240/4 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। फिल साल्ट ने मात्र 36 गेंदों में 78 रनों की आक्रामक पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार ने केवल 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया। विराट कोहली ने भी 50 रनों का अहम योगदान दिया, जबकि टिम डेविड ने अंत में नाबाद 34 रन बनाए।

IPL 2026 1

टॉप पर बनी हुई है राजस्थान

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 222/5 रन ही बना सकी। तिलक वर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। मुंबई के टॉप ऑर्डर ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन बढ़ते रन रेट के दबाव में विकेट गंवाते चले गए। 20 मैचों के बाद आईपीएल 2026 की ताजा तस्वीर काफी दिलचस्प हो गई है। राजस्थान रॉयल्स (RR) 4 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंकों लेकर मजबूती से पहले स्थान पर बनी हुई है।

गुजरात की भी बल्ले-बल्ले

रविवार को खेले गए एक और मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को मात दी। प्रसिद्ध कृष्णा के 4 विकेटों की मदद से लखनऊ 164 पर रुक गई, जिसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर के अर्धशतकों ने गुजरात को जीत दिलाई। इस जीत से गुजरात अब 5वें स्थान पर आ गई है।


स्थान टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) बिना परिणाम (NR) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 RR 4 4 0 0 8 +2.055
2 PBKS 4 3 0 1 7 +0.720
3 RCB 4 3 1 0 6 +1.148
4 DC 4 2 2 0 4 +0.322
5 GT 4 2 2 0 4 -0.029
6 LSG 4 2 2 0 4 -0.427
7 SRH 4 1 3 0 2 -0.024
8 MI 4 1 3 0 2 -0.772
9 CSK 4 1 3 0 2 -1.532
10 KKR 4 0 3 1 1 -1.315

IPL 2026: नीतीश राणा के ऊपर चला BCCI का चाबुक, अंपायर से पंगा लेने पर मिली कड़ी सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+