क्या IPL 2026 में खेलेंगे 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए ऋषभ पंत? टीम से दो स्टार्स की छुट्टी तय! जानें नाम
IPL 2026, LSG Release Player List: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए आईपीएल (IPL 2025) का सीजन बेहद निराशाजनक रहा था। साल 2022 में लीग में शामिल हुई इस फ्रैंचाइज़ी ने पहले दो साल प्लेऑफ में जगह बनाई थी। लेकिन पिछले सीजन में टीम 14 मैचों में सिर्फ 6 जीत के साथ सातवें स्थान पर रही और उसका नेट रन रेट भी नेगेटिव था। इस खराब प्रदर्शन के बाद IPL 2026 की नीलामी से पहले टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
पिछले सीजन निराशाजनक रहा था लखनऊ का प्रदर्शन (IPL 2026, LSG Release Player List)
माना जा रहा है कि लखनऊ अपने पर्स में बड़ी रकम जोड़ने के लिए कुछ बड़े नामों को रिलीज़ कर सकती है। आईपीएल 2025 की नीलामी में 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर बिकने वाले ऋषभ पंत को लखनऊ ने कप्तान भी बनाया था। हालांकि, उनका प्रदर्शन उनकी कीमत के अनुरूप नहीं रहा। पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, लेकिन एक कप्तान के रूप में टीम को सफलता नहीं दिला पाए।

क्या पंत होंगे को बाहर करेगी टीम
बल्लेबाज के रूप में भी पंत सिर्फ 269 रन ही बना पाए। जो साल 2016 में अपने डेब्यू के बाद से उनका सबसे कम सीजन टोटल है। टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पंत का लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में फॉर्म अच्छा नहीं रहा है। उनके खराब प्रदर्शन के चलते LSG उन्हें रिलीज करके नीलामी से पहले एक बड़ी राशि अपने पर्स में वापस लाना चाहेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर भी LSG की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।
डेविड मिलर को जाना पड़ सकता है बाहर
अपनी पावर-हिटिंग के लिए मशहूर मिलर ने 11 मैचों में केवल 153 रन बनाए। यह उनके स्तर के हिसाब से बेहद कम स्कोर है। लखनऊ के पास पहले से ही मिचेल मार्श और एडेन मार्करम जैसे अन्य मजबूत विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं। मिलर के खराब फॉर्म को देखते हुए टीम प्रबंधन उन्हें रिलीज करके IPL 2026 की नीलामी में किसी नए और प्रभावी विदेशी खिलाड़ी को मौका दे सकता है।
फिलहाल, LSG की ओर से किसी भी खिलाड़ी को रिलीज करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए ये दो बड़े नाम नीलामी से पहले चर्चा में बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications