IPL 2026 Trade: पीली जर्सी में 'थाला' के साथ नजर आएंगे संजू सैमसन, 13 साल बाद RR के हुए रविंद्र जडेजा
IPL 2026 Trade: आईपीएल 2026 की मिनी-ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग विंडो ने इतिहास रच दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने आज यानी शनिवार को संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा की अदला-बदली वाले एक मेगा ट्रेड डील की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसने दोनों फ्रेंचाइज़ियों का कोर बदल दिया है। इस बड़ी डील के बाद दोनों टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं।
सैमसन और जडेजा ने बदला घर (IPL 2026 Trade)
संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को अलविदा कहकर पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का दामन थाम लिया है। सैमसन को उनकी मौजूदा फ़ीस 18 करोड़ पर CSK में शामिल किया गया है। इसके बदले रवींद्र जडेजा 13 साल बाद CSK से अलग होकर अपनी पहली फ्रेंचाइज़ी राजस्थान रॉयल्स में लौट गए हैं। जडेजा की लीग फ़ीस 18 करोड़ से घटाकर 14 करोड़ कर दी गई है।

मोहम्मद शमी को भी मिल गई नई टीम
इस ट्रेड डील में इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन (2.4 करोड़) भी CSK से RR में चले गए हैं। सैमसन CSK के लिए एक अनुभवी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बनकर लंबे समय तक खेल सकते हैं। जबकि जडेजा और करन के आने से RR का ऑलराउंड डिपार्टमेंट मज़बूत होगा। तेज़ गेंदबाज़ी में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। अनुभवी भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (10 करोड़) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में चले गए हैं।
यह LSG के चोटिल तेज गेंदबाजों की समस्या को देखते हुए एक अहम कदम है। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नीतीश राणा के रूप में ट्रेड किया गया है। राणा अब दिल्ली के लिए आईपीएल में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे।
जानिए किस टीम में हुई कौन से खिलाड़ी की एंट्री
रवींद्र जडेजा - चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स (₹14 करोड़)
सैम करन - चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स (₹2.4 करोड़)
संजू सैमसन - राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स (₹18 करोड़)
मोहम्मद शमी - सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपर जायंट्स (₹10 करोड़)
मयंक मार्कंडे - कोलकाता नाइट राइडर्स से मुंबई इंडियंस (₹30 लाख)
अर्जुन तेंदुलकर - मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स (₹30 लाख)
नीतीश राणा - राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली कैपिटल्स (₹4.2 करोड़)
डोनोवन फरेरा - दिल्ली कैपिटल्स से राजस्थान रॉयल्स (₹1 करोड़)
शार्दुल ठाकुर - लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस (₹2 करोड़)
शेरफेन रदरफोर्ड - गुजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियंस (₹2.6 करोड़)












Click it and Unblock the Notifications