IPL 2026 से पहले SRH का मास्टरस्ट्रोक! दिग्गज की टीम में एंट्री, क्या अब आएगी ट्रॉफी?
IPL 2026 Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बड़ा फैसला लिया है। टीम ने भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज वरुण आरोन को अपना नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें जेम्स फ्रैंकलिन की जगह दी गई है, जो 2025 सीजन में यह भूमिका निभा रहे थे। वरुण आरोन की यह नई पारी क्रिकेट के मैदान से कोचिंग डगआउट तक उनके अनुभव को और बढ़ाने का काम करेगी।
वरुण आरोन बने एसआएच के बॉलिंग कोच (IPL 2026 Sunrisers Hyderabad)
वरुण आरोन ने इसी साल जनवरी 2025 में क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने भारत के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 18 विकेट और वनडे में 11 विकेट अपने नाम किए। एरॉन को उनकी तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने करियर में 5 आईपीएल फ्रेंचाइज़ियों का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें दिल्ली डेयरडेविल्स, आरसीबी, किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं।

पिछला सीजन रहा था निराशाजनक
आईपीएल में उन्होंने कुल 52 मैच खेले और 44 विकेट चटकाए। उनका स्ट्राइक रेट 22.59 रहा, जो उनकी गेंदबाज़ी की उपयोगिता को बताता है। आईपीएल 2014 से 2016 तक वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा भी रहे थे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2025 का सीजन कुछ खास नहीं रहा। टीम लीग स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। 2024 की उपविजेता टीम को इस बार गेंदबाज़ी में कमजोरी के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।
टीम ने वरुण का किया स्वागत
मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह और एडम ज़म्पा जैसे गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। वहीं कप्तान पैट कमिंस भी अपनी लय में नहीं दिखे। ऐसे में टीम ने बॉलिंग डिपार्टमेंट को मज़बूत करने के लिए वरुण को जोड़ा है। टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी और लिखा कि हमारे कोचिंग स्टाफ में एक तेज़ और जोशीला नाम जुड़ा! स्वागत है वरुण आरोन का, हमारे नए बॉलिंग कोच के रूप में! अब देखना होगा कि क्या वरुण एरॉन की कोचिंग में SRH की गेंदबाज़ी में सुधार आता है और क्या यह बदलाव उन्हें आईपीएल 2026 की ट्रॉफी के और करीब ले जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications