IPL 2026: मोहम्मद शमी को किया जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद से रिलीज? प्राइस में आ सकती है इतनी गिरावट
Mohammed Shami: आईपीएल नीलामी से पहले प्लेयर्स रिलीज को लेकर चीजें चल रही हैं। टीमों की तरफ से तैयारी चल रही है और मंथन भी हो रहा है कि रिलीज और रिटेन वाले नामों में किन प्लेयर्स को रखा जाए। सूत्रों के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद से रिलीज प्लेयर्स में मोहम्मद शमी का नाम हो सकता है।
पिछले सीजन में शमी का प्रदर्शन टीम की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था। उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 6 विकेट लिए थे और कई मौकों पर उन्हें रन भी ज्यादा खर्च करने पड़े। यही वजह है कि SRH अब उन्हें रिलीज़ कर सकती है ताकि नई नीलामी में फ्रेंचाइज़ी अपने संयोजन को मजबूत बना सके।

Mohammed Shami की प्राइस में आ सकती है गिरावट
शमी को हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब नीलामी में उनकी बेस प्राइस में गिरावट देखने को मिल सकती है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगली नीलामी में शमी की कीमत 2 से 5 करोड़ रुपये के बीच रह सकती है।
हालांकि, शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज़ को कोई भी टीम नज़रअंदाज़ नहीं करेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि नीलामी में उनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स जैसी फ्रेंचाइज़ियां बोली लगा सकती हैं।
अगर यह फैसला आधिकारिक रूप से होता है, तो यह IPL 2026 की सबसे चर्चित रिलीज़ में से एक साबित होगी, और यह देखना दिलचस्प होगा कि शमी किस टीम की जर्सी में मैदान पर वापसी करते हैं।
Mohammed Shami के साथ रही है फिटनेस समस्या
शमी के साथ एक समस्या फिटनेस को लेकर भी रही है, पिछले आईपीएल में देखा गया था कि उनको परेशानी हो रही थी। 4 ओवर के स्पेल में उनकी फिटनेस ठीक नहीं लग रही थी। इस वजह से उनको टीम इंडिया में भी शामिल नहीं किया था, हालांकि शमी को इंग्लैंड दौरे के लिए पूछा गया था लेकिन उन्होंने खुद मना कर दिया था कि फिटनेस पूरी ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications