IPL 2026 के लिए CSK ने कर दिया बड़ा ऐलान, कौन होगा टीम का ओपनर? कप्तान गायकवाड़ ने खोला राज!
IPL 2026 CSK Captain News: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने सबसे बड़े सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है। बुधवार को मुंबई में आयोजित आईपीएल कैप्टन्स मीट के दौरान सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बड़ा बयान दिया है। गायकवाड़ ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि वे और संजू सैमसन टीम के लिए पारी की शुरुआत करेंगे।
जबरदस्त फॉर्म में हैं सैमसन (IPL 2026 CSK Captain News)
पिछले कुछ समय से चेन्नई के ओपनिंग स्लॉट को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन कप्तान के इस बयान ने अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। संजू सैमसन इस समय अपने करियर के बेहतरीन फॉर्म में हैं। हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में उनके ड्रीम रन ने चयनकर्ताओं और फ्रेंचाइजी दोनों को प्रभावित किया है।

CSK के लिए निराशाजनक रहा था पिछला सीजन
ऐसे में संजू को ओपनिंग में उतारना चेन्नई सुपर किंग्स की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। गायकवाड़ जहां पारी को संवारने की भूमिका निभाते हैं, वहीं संजू पावरप्ले का आक्रामक फायदा उठाने में माहिर हैं। टीम के पास आयुष म्हात्रे जैसे युवा विकल्प भी मौजूद थे। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक होने के बावजूद पिछला सीजन यानी आईपीएल 2025 चेन्नई के लिए निराशाजनक रहा था।
इस सीजन करना चाहेंगे कमाल
साल 2025 के दौरान टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। इस साल मैनेजमेंट और कप्तान गायकवाड़ का पूरा ध्यान उस गलती को सुधारने पर है। संजू और ऋतुराज की यह जोड़ी टीम को वह मजबूत आधार दे सकती है, जिसकी तलाश पिछले साल चेन्नई को रही थी।
चेन्नई ने इस बार एक बेहद संतुलित टीम तैयार की है। टीम में एमएस धोनी के अनुभव के साथ ही डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मिडल ऑर्डर को मजबूती देते हैं। गेंदबाजी विभाग में खलील अहमद, नूर अहमद और राहुल चाहर जैसे विकेट टेकिंग विकल्प मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications