Vaibhav Suryavanshi का विकेट लेते ही बेकाबू हुआ गेंदबाज? बीच मैदान पर दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा! VIDEO
Vaibhav Suryavanshi Wicket Video: आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में दिल्ली के काइल जैमीसन ने राजस्थान के हीरो वैभव सूर्यवंशी को महज 4 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। पहली गेंद पर चौका खाने के बाद 6 फुट 8 इंच लंबे जैमीसन ने जिस आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। वैभव के आउट होने से फैंस की मिचेल स्टार्क के खिलाफ उनके कड़े मुकाबले की उम्मीदें धरी की धरी रह गईं।
वैभव सूर्यवंशी को आउट कर मनाया जश्न (Vaibhav Suryavanshi Wicket Video)
फैंस मैदान पर वैभव सूर्यवंशी और मिचेल स्टार्क के बीच की मुकाबला देखने आए थे। लेकिन इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के काइल जैमीसन विलेन बनकर उभरे। जैमीसन ने वैभव को पहले क्लीन बोल्ड किया, फिर विकेट लेने के बाद जिस तरह अपना गुस्सा निकाला, उसने पूरे क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दूसरी ही गेंद पर बोल्ड हो गए सूर्यवंशी
पारी का दूसरा ओवर (1.4) चल रहा था। जैसे ही वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर आए, पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा। वैभव ने काइल जैमीसन की पहली ही गेंद पर जोरदार चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। ऐसा लगा कि आज फिर रिकॉर्ड्स की बारिश होगी और जल्द ही स्टार्क और वैभव की भिड़ंत देखने को मिलेगी। लेकिन जैमीसन का अनुभव और उनका अहंकार उस चौके से जाग चुका था। अगली ही गेंद (1.5 ओवर) जैमीसन ने एक लो-डिपिंग फुल-टॉस फेंकी, जिस पर वैभव चूक गए। गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड से टकराई और सीधे स्टंप्स में जा घुसी।
काइल जैमीसन ने वैभव को देखकर चिढ़ाया
जैसे ही गिल्लियां बिखरीं काइल जैमीसन का चेहरा किसी शिकारी की तरह बदल गया। उन्होंने जिस तरह से दहाड़ते हुए जश्न मनाया, वह सामान्य नहीं था। उनके चेहरे पर वह उग्र भाव साफ बता रहे थे कि वह वैभव के इर्द-गिर्द बनी हाइप को खत्म करने के इरादे से आए थे। सोशल मीडिया पर फैंस इस रिएक्शन को देखकर हैरान हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि 15 साल के लड़के से पहली गेंद पर चौका खाने के बाद जैमीसन का ईगो हर्ट हुआ था, जिसका गुबार विकेट लेते ही फूट पड़ा।
अधूरा रह गया स्टार्क से मुकाबला
इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण मिचेल स्टार्क बनाम वैभव सूर्यवंशी था। फैंस देखना चाहते थे कि क्या वैभव स्टार्क की 150 किमी/घंटा की रफ्तार को बाउंड्री के बाहर भेज पाएंगे? लेकिन जैमीसन ने मैच के शुरू होते ही इस सस्पेंस को खत्म कर दिया। वैभव महज 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्टार्क की एक भी गेंद खेलने का मौका न मिलना वैभव के साथ-साथ फैंस के लिए भी निराशाजनक रहा।












Click it and Unblock the Notifications