RCB IPL 2026: आरसीबी ने विराट कोहली समेत इन दिग्गजों को किया रिटेन? मैच विनर को रिलीज कर फैंस को किया हैरान!
RCB IPL 2026 Retained Players List: 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना पहला IPL खिताब जीतकर 18 साल के सूखे को ख़त्म करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अब IPL 2026 सीजन की तैयारी में जुटी है। आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गजों को रिलीज़ करने के बाद टीम को एक नया कोर बनाने में मदद मिली थी। जिसकी कप्तानी रजत पाटीदार ने किया था।
कोहली और पटीदार रिटेन (RCB IPL 2026 Retained Players List)
अब, 15 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले RCB अपनी चैंपियन टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को बनाए रखने की तैयारी में है। RCB के लिए सबसे अहम फैसला अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को बनाए रखना है। टीम के पोस्टर बॉय विराट कोहली का रिटेन करना लगभग तय है, जिन्होंने आईपीएल 2025 में 8 अर्धशतकों सहित 657 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार, जिन्होंने 15 मैचों में 312 रन बनाते हुए टीम को सफलतापूर्वक पहला ख़िताब दिलाया, उन्हें भी बतौर कप्तान टीम में रखा जाएगा।

जोश हेजलवुड सहित इन खिलाड़ियों पर भरोसा
गेंदबाजी में जोश हेजलवुड (12 मैचों में 22 विकेट) और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार (14 मैचों में 17 विकेट) की जोड़ी को बरकरार रखा जाएगा, जिन्होंने टीम के ख़िताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। टीम के अन्य प्रमुख मैच विनर्स को भी रिटेन किया जाएगा। फिल सॉल्ट ने विराट कोहली के साथ सलामी जोड़ी में आक्रामक शुरुआत दी। जितेश शर्मा ने 15 मैचों में 261 रन बनाकर फिनिशर की भूमिका निभाई। टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी का भी जीत में अहम रोल रहा था।
इन खिलाड़ियों को किया जाएगा रिलीज
रिलीज करने वाले खिलाड़ियों में लियाम लिविंगस्टोन, लुंगी एंगिडी, नुवान तुषारा और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। RCB की सबसे बड़ी प्राथमिकता अब हेजलवुड से परे तेज़ गेंदबाज़ी विभाग में गहराई जोड़ना है। टीम की नज़रें नीलामी में युवा भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों जैसे गुरनूर बरार और आकाश मधवाल पर रहेंगी। चैंपियन बनने के बाद RCB अब अलग रणनीति अपना रही है और अपनी 'विनिंग कोर' को बनाए रखते हुए कुछ मैच विनर खिलाड़ी को जोड़ने का काम कर रही है।
आरसीबी के रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
स्वास्तिक चिकारा
मयंक अग्रवाल
टिम सेफर्ट
लियाम लिविंगस्टोन
मनोज भंडागे
लुंगी एंगिडी
ब्लेसिंग मुजरबानी
मोहित राठी












Click it and Unblock the Notifications