IPL 2026: क्या वर्ल्ड कप 2027 के लिए फिट हैं रोहित-विराट, IPL में होगी असली अग्निपरीक्षा, बचा पाएंगे अपनी जगह?
IPL 2026 Rohit Sharma And Virat Kohli: लंबे समय बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान पर नजर आने वाले हैं। आईपीएल 2026 में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली है। इनका फॉर्म ही यह तय करेगा कि वे साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में नजर आएंगे या नहीं? टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद अब ये दोनों दिग्गज केवल वनडे खिलाड़ी रह गए हैं।
क्या वर्ल्ड कप 2027 का हिस्सा होंगे रोहित-विराट (IPL 2026 Rohit Sharma And Virat Kohli)
ऐसे में आईपीएल 2026 रोहित-विराट के लिए महज एक लीग नहीं, बल्कि चयनकर्ताओं के सामने अपनी काबिलियत साबित करने का सबसे बड़ा ऑडिशन है। साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत के बाद से आज तक कोई भी ऐसा खिलाड़ी किसी भी वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा नहीं रहा है जो केवल वनडे क्रिकेट खेलता हो। 2027 में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की धरती पर होने वाले वर्ल्ड कप में रोहित (39 वर्ष) और विराट (37 वर्ष) इस मिथक को तोड़ना चाहेंगे। लेकिन सवाल यह है कि क्या बढ़ती उम्र और कम होते 'मैच टाइम' के बीच वे अपनी धार बरकरार रख पाएंगे?

रोहित शर्मा को लगाना होगा रनों का अंबार
रोहित शर्मा के लिए यह आईपीएल सबसे कड़ी परीक्षा है। पिछले कुछ समय से उनकी फिटनेस और बड़ी पारी खेलने की क्षमता पर सवाल उठते रहे हैं। दिलचस्प तथ्य यह है कि रोहित ने 2013 के बाद से किसी भी आईपीएल सीजन में 500 रनों का आंकड़ा पार नहीं किया है। वनडे की पिछली तीन पारियों में उनके स्कोर 3, 11 और 24 रहे हैं। चयनकर्ता और कोच गौतम गंभीर यह देखेंगे कि क्या रोहित लंबी पारी खेल पा रहे हैं और क्या फील्डिंग में उनकी फुर्ती बरकरार है?
कोहली पर भी रहेगी फैंस की नजर
विराट कोहली का मामला थोड़ा अलग है। वे आज भी भारतीय खेल जगत के सबसे फिट एथलीटों में शुमार हैं। पिछले तीन आईपीएल सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 140 के पार रहा है, जो उनकी आधुनिक क्रिकेट के साथ तालमेल बिठाने की क्षमता को दर्शाता है। विराट के लिए चुनौती रनों की नहीं, बल्कि इस उम्र में भी उसी 'भूख' और 'ऊर्जा' को दिखाने की है जिसकी मांग 2027 का वर्ल्ड कप करेगा।
-
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के बिकने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल, आर्यमन के साथ क्या रिश्ता -
IPL 2026: महज 60 सेकंड में गायब हुई RCB-MI की टिकटें, अब ब्लैक में लग रही 1 लाख की बोली -
Rinku Singh New Job: क्रिकेटर के साथ अब सरकारी अधिकारी भी! रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर रिंकू को कितनी मिलेगी सैलरी? -
कौन हैं RCB के नए बॉस आर्यमन बिड़ला? कभी राजस्थान रॉयल्स में थे खिलाड़ी, अब 16000 करोड़ खर्च कर बने मालिक -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस -
IPL 2026: कौन हैं डेविड पेन? जिनको SRH ने रातोंरात किया टीम में शामिल, कांपती हैं विपक्षी टीमें -
IPL 2026 से ठीक पहले Delhi Capitals को लगा बड़ा झटका, बेन डकेट ने छोड़ा साथ, लगेगा 3 साल का बैन! -
Aryaman Birla Net Worth: कोहली से कितने गुना अमीर हैं RCB के नए मालिक, आर्यमन बिड़ला की नेटवर्थ उड़ा देगी होश -
राजस्थान रॉयल्स ने किया शेन वॉर्न के परिवार को मालामाल, मिलेंगे 460 करोड़, काम आया 18 साल पुराना मास्टरस्ट्रोक -
IPL 2026: ऑक्शन में नहीं मिला था खरीदार अब CSK में मचाएगा हाहाकार! टीम में आया 6 फुट 4 इंच का घातक गेंदबाज -
IPL 2026 के लिए LSG की टीम कितनी तैयार? कप्तान Rishabh Pant के मुरीद हुए लैंगर! टूर्नामेंट से पहले भरी हुंकार -
IPL 2026: क्या है Delhi Capitals की ताकत और कमजोरी? बदल गई है टीम की सूरत, ये 11 खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल! -
IPL 2026: खिलाड़ियों के परिवारों पर BCCI का हंटर, एक साथ नहीं कर पाएंगे सफर, हार्दिक-महिका क्या करेंगे? -
RCB Ticket Prices: RCB-SRH मैच टिकट हुआ महंगा, प्राइस इतना कि खरीद लेंगे iPhone, गोल्ड की तरह बढ़ गए दाम















Click it and Unblock the Notifications