IPL 2026: किस नंबर पर बैटिंग करेंगे लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत? आ गया बड़ा अपडेट
IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी को लेकर बातें सामने आ रही हैं। सबसे बड़ा सवाल तो कप्तान ऋषभ पंत को लेकर है कि वह इस बार आईपीएल में किस नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले हैं। पिछले सीजन वह दो अलग-अलग नंबर पर उतरे थे।
टीम के कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। पिछले सीजन में पंत ज्यादातर नंबर 4 पर खेले थे, लेकिन इस बार टीम मैनेजमेंट ने उनकी भूमिका में बदलाव करने का फैसला किया है। उनके ऊपर आने पर बैटिंग ऑर्डर में बदलाव आएगा।

क्या होगा ऋषभ पंत का बैटिंग नंबर
रिपोर्ट्स के अनुसार हेड कोच जस्टिन लैंगर और सपोर्ट स्टाफ का मानना है कि पंत का खेल नंबर 3 पर ज्यादा असरदार हो सकता है। पंत एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो पावरप्ले के बाद तेजी से रन गति बढ़ा सकते हैं और साथ ही जरूरत पड़ने पर पारी को संभाल भी सकते हैं। ऐसे में नंबर 3 की पोजिशन उन्हें अपनी पूरी क्षमता दिखाने का बेहतर मौका दे सकती है।
टॉप ऑर्डर हो गया तय
इस बदलाव के साथ ही लखनऊ का टॉप ऑर्डर भी लगभग तय हो गया है। एडन मार्करम और मिचेल मार्श पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि नंबर 3 पर खुद कप्तान पंत उतरेंगे। यह कॉम्बिनेशन टीम को एक मजबूत और संतुलित शुरुआत देने की क्षमता रखता है, जिसमें अनुभव और आक्रामकता दोनों का अच्छा मिश्रण नजर आता है।
निकोलस पूरन के बैटिंग क्रम में बदलाव
पंत को ऊपर प्रमोट करने का असर टीम के बाकी बल्लेबाजों पर भी पड़ेगा। अब निकोलस पूरन को मिडिल ऑर्डर में एक फ्लोटिंग बल्लेबाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। यानी टीम की जरूरत के हिसाब से उन्हें नंबर 4, 5 या 6 पर भेजा जा सकता है। पूरन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में यह रोल उन्हें मैच के किसी भी मोड़ पर गेम बदलने का मौका देगा।












Click it and Unblock the Notifications