IPL 2026 Retention: ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे ये 10 सुपरस्टार? लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम

IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 की मिनी-ऑक्शन से पहले रिटेंशन डेडलाइन 15 नवंबर, शाम 5:00 बजे रखा गया है। डेडलाइन में अब 24 घंटे से भी कम समय ही बचा है। ऐसे में सभी 10 फ्रेंचाइजी इस बार कुछ कड़े फैसले लेने की तैयारी में हैं। आईपीएल 2025 का मिनी-ऑक्शन कई टीमों के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। जिसके कारण अब टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

वेंकटेश अय्यर (IPL 2026 Retention)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने दो बड़े ऑलराउंडरों को रिलीज़ करने पर विचार कर सकती है। ताकि उनके पास 40 करोड़ रुपये तक की बड़ी राशि आ सके। पिछले सीज़न में 11 मैचों में सिर्फ 142 रन बनाने वाले 23 करोड़ 75 लाख वाले वेंकटेश अय्यर को रिलीज किया जा सकता है। ये बात अलग है कि केकेआर वेंकटेश अय्यर पर दोबारा कम पैसों में दांव लगा सकती है।

IPL 2026 1

आंद्रे रसेल

शाहरुख खान की टीम केकेआर के सबसे बड़े मैच-विनर्स में से एक आंद्रे रसेल अब गेंदबाजी में ज़्यादा इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा पहले के मुकाबले उनका प्रदर्शन भी गिरा है। ऐसे में केकेआर की टीम आंद्रे रसेल को भी ऑक्शन से पहले रिलीज करने पर विचार कर सकती है।

जोफ्रा आर्चर

पिछले सीजन 12 मैचों में 11 विकेट लेने के बावजूद जोफ्रा आर्चर की लगातार चोटें राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए चिंता का विषय हैं। स्क्वॉड को फिर से बनाने के लिए RR उन्हें रिलीज करके युवा खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है। जोफ्रा आर्चर को राजस्थान ने साढ़े 12 करोड़ में खरीदा था।

टी नटराजन

चोट के कारण सिर्फ दो मैच खेलने वाले टी नटराजन का करियर अक्सर चोटों से प्रभावित रहा है। दिल्ली कैपिटल्स एक चोटिल खिलाड़ी पर इतना बड़ा निवेश जारी नहीं रखना चाहेगी। दिल्ली ने टी नटराजन को 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा था।

मोहम्मद शमी

साल 2023 वनडे विश्व कप की एड़ी की चोट के बाद से शमी संघर्ष कर रहे हैं और उनका अंतरराष्ट्रीय करियर भी ढलान पर है। 6 विकेट लेने के बाद हैदराबाद उन पर दांव नहीं लगाएगी। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि शमी अब लखनऊ के लिए आईपीएल खेलते नजर आ सकते हैं। शमी को हैदराबाद ने 10 करोड़ में खरीदा था।

रवि बिश्नोई

पिछले सीजन में 11 मैचों में केवल 9 विकेट लेने के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम रवि विश्नोई को रिलीज कर सकती है। रवि बिश्नोई को लखनऊ ने 11 करोड़ रिटेन किया था।

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। मिचेल स्टार्क का ध्यान अब टेस्ट पर है। दिल्ली ने उन्हें 11 करोड़ 75 लाख में खरीदा था। ऐसे में स्टार्क को रिलीज किया जा सकता है।

जेक फ्रेजर मैकगर्क

6 मैचों में सिर्फ 55 रन बनाने वाले जेक फ्रेजर मैकगर्क को रिलीज किया जा सकता है। खराब फॉर्म में रहने वाले जेक फ्रेजर मैकगर्क को 9 करोड़ देना समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

ग्लेन मैक्सवेल

पंजाब किंग्स के लिए 7 मैचों में 48 रन बनाने के बाद 4.25 करोड़ वाले ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब की टीम रिलीज कर सकती है।

रचिन रवींद्र

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्रा को टीम से रिलीज़ किया जा सकता है। दोनों खिलाड़ियों ने चेन्नई के लिए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन चोटों और अनियमित फॉर्म के कारण वे टीम से बाहर हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+