IPL 2026 से पहले RCB कैंप में हड़कंप! दिग्गज खिलाड़ी फोन बंद कर अचानक हुआ लापता? बढ़ी टेंशन

IPL 2026 RCB Yash Dayal: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज में अब महज कुछ ही दिन रह गए हैं। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 20 मार्च से अपना अभ्यास सत्र शुरू कर दिया है। इस अभ्यास सेशन में विराट कोहली समेत लगभग सभी भारतीय खिलाड़ी शामिल हुए। लेकिन इस पूरे आयोजन में एक बड़ा नाम नदारद रहा। तेज गेंदबाज यश दयाल प्रैक्टिस के दौरान टीम के साथ नजर नहीं आए।

आखिर कहां गायब हुए यश दयाल (IPL 2026 RCB Yash Dayal)

यश दयाल के अभ्यास सत्र से गायब होने के अलावा आरसीबी की टीम बस के ग्राफिटी से उनका चेहरा भी हटा दिया गया है। यश दयाल का इस तरह से टीम से बाहर होना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से पहले दयाल का इस तरह 'ऑफ द रडार' जाना टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बन गया है।

IPL 2026 1

गंभीर कानूनी आरोपों में घिरे हैं दयाल

पिछले साल आईपीएल 2025 के फाइनल के बाद से ही यश दयाल किसी भी क्रिकेट टूर्नामेंट में नजर नहीं आए हैं। उन पर राजस्थान के जयपुर में यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के तहत बेहद संगीन मामले दर्ज हैं। जयपुर की एक लड़की ने सांगानेर सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दयाल ने क्रिकेट करियर में मदद का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपों के मुताबिक यह घटना तब की है जब पीड़िता नाबालिग थी।

क्रिकेट एसोसिएशन और कोच से तोड़ा संपर्क

हैरानी की बात यह है कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और यहां तक कि उनके बचपन के कोच भी उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। एक यूपीसीए अधिकारी के मुताबिक सितंबर में बीसीसीआई की ओर से उनके बारे में पूछताछ की गई थी। लेकिन यश ने अपना फोन नंबर बदल लिया है और वे किसी के संपर्क में नहीं हैं। अगर कोई भी अधिकारी उनके पुराने नंबर पर कॉल करता है तो फोन बंद बताया जा रहा है। इसी कानूनी विवाद के चलते उन्हें घरेलू सत्र के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में भी जगह नहीं मिली थी।

पत्नी ने शेयर किया वीडियो

हाल ही में यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें दयाल नेट प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह साफ है कि वे बेंगलुरु के आरसीबी कैंप में नहीं हैं। आरसीबी की टीम बस से उनकी तस्वीर का गायब होना इस बात का संकेत है कि फ्रेंचाइजी इन कानूनी विवादों के बीच वेट एंड वॉच की स्थिति में है या उनसे दूरी बना चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+