RCB की बोली पहुंची 18,400 करोड़ के पार! IPL 2026 के लिए विराट कोहली तैयार, टीम का नया बॉस कौन?
IPL 2026 RCB Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम से दो बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। एक ओर जहां टीम के 'पोस्टर बॉय' विराट कोहली सीजन के लिए अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं। वहीं दूसरी ओर फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक को लेकर चल रही अरबों की डील अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है।
आरसीबी के साथ जुड़े कोहली ( IPL 2026 RCB Virat Kohli)
सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे आईपीएल 2026 की तैयारियों के लिए बेंगलुरु पहुंचते नजर आ रहे हैं। पिछले सीजन की खिताबी जीत के बाद फैंस के बीच कोहली को लेकर जबरदस्त उत्साह है। टीम के साथ उनके जुड़ने से उन सभी अटकलों पर विराम लग गया है जो मेगा ऑक्शन के बाद उनके भविष्य को लेकर लगाई जा रही थीं।

कौन होगा आरसीबी का नया मालिक?
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आरसीबी के मौजूदा मालिक डियाजियो इस फ्रेंचाइजी को बेचने की प्रक्रिया में हैं। इस डील की वैल्यू लगभग 2 बिलियन डॉलर (करीब 16,600 करोड़ रुपये) आंकी गई है। वर्तमान में दो मुख्य दावेदार इस रेस में सबसे आगे हैं। स्वीडन की दिग्गज प्राइवेट इक्विटी फर्म EQT ग्रुप आरसीबी को खरीदने के लिए सबसे बड़ी बोली लगाने वालों में शामिल है। सूत्रों के अनुसार उनकी बोली 2 बिलियन डॉलर के आंकड़े के बेहद करीब है।
31 मार्च को हो सकती है बड़ी घोषणा
मनीपाल हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. रंजन पाई अमेरिकी फर्म KKR (कोहलबर्ग क्रविस रॉबर्ट्स) और सिंगापुर की टेमासेक (Temasek) के साथ मिलकर इस रेस में बने हुए हैं। शुरुआती दौर में मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिकों (ग्लेज़र परिवार) और सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला ने इसमें दिलचस्पी दिखाई थी। ग्लेजर्स ने 1.8 बिलियन डॉलर की बोली भी लगाई थी, लेकिन ये दोनों ही पार्टियां अब इस नीलामी से बाहर हो गई हैं। डियाजियो ने इस पूरी ट्रांजैक्शन को पूरा करने के लिए 31 मार्च की समय सीमा तय की है।












Click it and Unblock the Notifications