16700 करोड़ में बिक गई RCB, एक ही दिन में बिकने वाली दूसरी टीम, कौन है नया मालिक?
IPL 2026 RCB News: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक चार दिन पहले आरसीबी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर ने फैंस और बाजार विशेषज्ञों को चौंका दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मालिकाना हक अब 'बिड़ला ग्रुप' (संभावित तौर पर आदित्य बिड़ला ग्रुप) के पास चला गया है, टीम 16700 करोड़ में बिक गई।
हर्ष गोयनका ने शेयर की पोस्ट (IPL 2026 RCB News)
मंगलवार यानी 24 मार्च शाम 7:39 बजे आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने एक्स पर एक छोटी सी जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा कि RCB sold to Birlas! Great move" (आरसीबी बिड़ला को बिक गई! शानदार कदम)। इसके बाद तो आरसीबी के बिकने की खबर सार्वजनिक हो गई।

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर आरसीबी के नए मालिकाना हक को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया। जानकारों का मानना है कि यहां 'बिड़ला' का मतलब कुमार मंगलम बिड़ला की अध्यक्षता वाले आदित्य बिड़ला ग्रुप से है। जो लंबे समय से आईपीएल में निवेश करने की योजना बना रहा था। आरसीबी के लिए पिछला साल (IPL 2025) ऐतिहासिक रहा था।
पिछले सीजन जीता था खिताब
विराट कोहली की मौजूदगी वाली इस टीम ने आखिरकार अपना पहला खिताब जीता था। एक डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर आरसीबी की ब्रांड वैल्यू और फैन बेस फिलहाल अपने चरम पर है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से डियाजियो ग्रुप अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए बड़े खरीदारों की तलाश में था और इस टीम की वैल्यू 1.8 से 2 बिलियन डॉलर (करीब ₹15,000 करोड़ से ज्यादा) के बीच आंकी जा रही है।
बिड़ला ग्रुप की आईपीएल में एंट्री
आदित्य बिड़ला ग्रुप भारत के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने बिजनेस घरानों में से एक है। यदि यह डील फाइनल होती है तो यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा टेकओवर होगा। इससे पहले भी कई बार बिड़ला ग्रुप की दिलचस्पी क्रिकेट फ्रेंचाइजी में देखी गई थी। आरसीबी जैसी हाई-प्रोफाइल टीम के साथ जुड़ना उनके ग्लोबल ब्रांड विजन के लिए एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications