VIDEO: Yuzvendra Chahal के साथ ऐसा क्या हुआ कि छोड़ दी शराब? IPL 2026 के बीच सरेआम किया बड़ा कबूलनामा
IPL 2026 Yuzvendra Chahal: मैदान पर अपनी गुगली से बल्लेबाजों को छकाने वाले युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के इस स्पिनर ने स्वीकार किया कि फिटनेस और करियर को बचाने के लिए उन्होंने पिछले साढ़े पांच महीने से शराब को हाथ तक नहीं लगाया है।
चहल ने इस वजह से छोड़ी शराब (IPL 2026 Yuzvendra Chahal)
हाल ही में 'द अर्बन गाइड' को दिए एक इंटरव्यू में चहल ने अपने घर के अंदर बने शानदार बार सेटअप को दिखाते हुए बेहद बेबाकी से बात की। उन्होंने कहा कि यह बार बनवाया था, खैर अब तो छोड़ दिया हमने। साढ़े पांच महीने हो गए हैं। चहल का यह बयान साफ करता है कि उन्होंने आईपीएल शुरू होने से काफी पहले ही खुद को अनुशासन के दायरे में बांध लिया था।

किसी भी एथलीट के लिए फिट होना रहता है जरूरी
जब चहल से इस बड़े बदलाव के पीछे की वजह पूछी गई तो उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के सीधा जवाब देते हुए कहा कि ज्यादा हो गई थी। उन्हें इस बात का अहसास हो गया था कि शराब उनकी फिटनेस और खेल के बीच बाधा बन रही थी। 35 की उम्र के करीब पहुंच रहे किसी भी एथलीट के लिए शरीर की रिकवरी और स्टेमिना सबसे अहम होता है।
मैदान पर कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं चहल
आईपीएल जैसे लंबे और थका देने वाले टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखना पड़ता है। चहल ने महसूस किया कि लंबे समय तक क्रिकेट खेलने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। शराब छोड़ने का फैसला उनके खेल के प्रति समर्पण को बताता है। वे अब ज्यादा फिट और मैदान पर अधिक ऊर्जावान नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गेंद से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
आम तौर पर भारतीय क्रिकेटर अपनी निजी आदतों पर खुलकर बात करने से बचते हैं। लेकिन चहल की इस स्पष्टवादिता ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि अपनी कमजोरी को पहचानना और उसे सुधारने का साहस दिखाना ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। 30 साल की उम्र पार करने के बाद खिलाड़ी का शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया देता है। चहल ने सही समय पर खुद के लिए एक सही फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications