Chris Gayle को मंदिर में देखते ही प्रियंका चोपड़ा ने बदल लिया था अपना फैसला? वायरल वीडियो ने मचाई खलबली!
IPL 2026 Chris Gayle Video: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने से पहले फैंस के बीच टूर्नामेंट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिस गेल ने लंबे समय तक आईपीएल में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी धाक जमाई है।
प्रियंका चोपड़ा और क्रिस गेल का वीडियो वायरल (IPL 2026 Chris Gayle Video)
आईपीएल के शुरुआती सालों में जब यह लीग अपनी पहचान बना रही थी तब क्रिकेट और मनोरंजन के बीच की दूरियों को मिटाने में विज्ञापनों ने बड़ी भूमिका निभाई थी। इनमें से सबसे यादगार कैंपेन 'पेप्सी' का था। आईपीएल के इस विज्ञापन में बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल एक साथ नजर आए थे। यह विज्ञापन एक बार फिर फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

आईपीएल की जबरा फैन बनीं थी प्रियंका
इस विज्ञापन की शुरुआत एक आम क्रिकेट फैन की कहानी की तरह होती है। विज्ञापन में प्रियंका चोपड़ा को एक जबरा फैन के रूप में दिखाया गया, जो अपनी टीम के लिए पूरे जोश और भावनाओं के साथ चीयर कर रही हैं। लेकिन इसमें असली ट्विस्ट तब आता है जब कहानी अचानक क्रिकेट से हटकर एक मजाकिया और दिलचस्प मोड़ ले लेती है।
क्रिस गेल इस विज्ञापन में एंटरटेनर के रूप में सामने आए। प्रियंका मंदिर में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जीत की दुआ मांगने जाती है। लेकिन तभी क्रिस गेल हाथ में पेप्सी लिए वहां पूजा कर रहे थे। गेल को सामने देखकर प्रियंका अपनी टीम चेन्नई से बदलकर आरसीबी कर लेती हैं।
सालों बाद शायद फैंस पुराने सीजन के स्कोर कार्ड या स्टैंडिंग्स भूल गए हों, लेकिन प्रियंका और गेल के इस विज्ञापन ने एक बार फिर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications