IPL 2026 से पहले Preity Zinta की बढ़ी टेंशन! Shreyas Iyer के साथ पार्टी के बाद आई बुरी खबर
IPL 2026 Preity Zinta Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण टीम से बाहर हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की सह मालकिन प्रीति जिंटा हाल ही में श्रेयस अय्यर के साथ नजर आईं हैं। हाल ही में वो एक पार्टी में स्पॉट हुईं जहां पर श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह भी स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
पार्टी के बाद मिली बुरी खबर! (IPL 2026 Preity Zinta Shreyas Iyer)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर को गंभीर पेट की चोट के कारण मैदान से लंबे समय तक दूर रहना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें धीमी और सावधानीपूर्वक निगरानी वाली रिहैबिलिटेशन का पालन करने की सलाह दी है। अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे और फिलहाल अपनी चोट से उबर रहे हैं। अय्यर को 2-3 महीने आराम लेने को कहा गया है और वह आईपीएल के शुरुआती मुकाबले भी मिस कर सकते हैं।

अय्यर को लेना होगा 2-3 महीने का आराम
डॉक्टरों के मुताबिक अय्यर को दो महीने बाद एक और यूएसजी स्कैन करवाना होगा। इस स्कैन के नतीजों के आधार पर वह बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में पूर्ण पुनर्वास शुरू करेंगे। इस समयरेखा को देखते हुए यह स्पष्ट है कि अय्यर कम से कम दो से तीन महीने के लिए खेल से दूर रहेंगे। इसका मतलब है कि वह दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
मैच के दौरान केच लेते हुए लगी थी चोट
अय्यर को यह चोट 25 अक्टूबर को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान लगी थी। कैच लेने के दौरान वह असहज तरीके से गिरे थे, जिसके बाद टीम ने तुरंत उनकी स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी। बीसीसीआई ने बाद में पुष्टि की थी कि इस प्रभाव के कारण उन्हें आंतरिक रक्तस्राव और स्प्लीन लैसरेशन हुआ था। रक्तस्राव को रोकने के लिए एक छोटा ऑपरेशन किया गया था, और उनकी स्थिति स्थिर होने के बाद उन्हें आईसीयू से छुट्टी दे दी गई थी।
पंजाब के लिए बड़ा झटका
स्वदेश लौटने के बाद से श्रेयस अय्यर लगातार चिकित्सा निगरानी में हैं। हाल ही में उन्होंने एक यूएसजी स्कैन करवाया, जिसके परिणामों की समीक्षा प्रसिद्ध स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ परदीवाला ने की। स्कैन के नतीजों में संतोषजनक सुधार देखने को मिला है, जिससे उन्हें हल्का व्यायाम और दैनिक गतिविधियां फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई है। लेकिन अगर वह आईपीएल के शुरुआती मैच नहीं खेलते हैं तो यह पंजाब के लिए बड़ा झटका होगा।












Click it and Unblock the Notifications