IPL 2026 Points Table: चेन्नई की जीत ने प्वाइंट्स टेबल में किया बड़ा उलटफेर, धोनी के धुरंधर टॉप-4 के करीब!

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) के घमंड को चकनाचूर कर दिया। संजू सैमसन के तूफानी शतक की बदौलत चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। यह रनों के लिहाज से आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की अब तक की सबसे बड़ी हार है। इस जीत के साथ ही चेन्नई प्वॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाकर 8वें से सीधे 5वें स्थान पर पहुंच गई है।

संजू सैमसन के शतक ने छीनी मुंबई से जीत (IPL 2026 Points Table)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम एक समय मुश्किल में थी, लेकिन संजू सैमसन ने अकेले दम पर मोर्चा संभाला। सैमसन ने इस सीजन का अपना दूसरा शतक जड़ा। दिलचस्प बात यह रही कि पूरी टीम में कप्तान ऋतुराज (22 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सका। मुंबई के लिए अल्लाह गजनफर और अश्वनी कुमार ने 2-2 विकेट लिए।

IPL 2026 Points Table 1

मुंबई का हुआ बुरा हाल

200+ के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 11 रन के स्कोर पर क्विंटन डिकॉक, दानिश मालेवार और नमन धीर पवेलियन लौट चुके थे। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ही दहाई का आंकड़ा छू सके, बाकी पूरी टीम सरेंडर कर गई। अकील होसेन ने 4 विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी।

प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई ने लगाई छलांग

इस धमाकेदार जीत ने नेट रन रेट (NRR) के समीकरण बदल दिए हैं। चेन्नई 7 मैचों में 3 जीत के साथ अब 5वें स्थान पर है। उनका रन रेट अब +0.118 हो गया है। हार के बाद मुंबई 8वें स्थान पर खिसक गई है। उनका रन रेट जो मैच से पहले पॉजिटिव (0.067) था, वह अब गिरकर -0.736 हो गया है। पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ फिलहाल शीर्ष पर काबिज है।

ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन (293 रन) अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (323 रन) अब भी पहले स्थान पर हैं। पर्पल कैप की बात करें तो चेन्नई के अंसुल कंबोज ने 14 विकेटों के साथ फिर से नंबर-1 की गद्दी हासिल कर ली है। उन्होंने लखनऊ के प्रिंस यादव (13 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है।

क्रमांक टीम खेले (P) जीते (W) हारे (L) बिना परिणाम (NR) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 PBKS 6 5 0 1 11 +1.420
2 RR 7 5 2 0 10 +0.790
3 RCB 6 4 2 0 8 +1.171
4 SRH 7 4 3 0 8 +0.820
5 CSK 7 3 4 0 6 +0.118
6 DC 6 3 3 0 6 -0.130
7 GT 6 3 3 0 6 -0.821
8 MI 7 2 5 0 4 -0.736
9 LSG 7 2 5 0 4 -1.277
10 KKR 7 1 5 1 3 -0.879

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 April: RCB vs GT- कौन जीता आज के मैच का टॉस? चेक करें प्लेइंग 11

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+