PSL 2026 को ठेंगा दिखाकर IPL से जुड़ा ये दिग्गज, पाकिस्तान को दिखाई औकात! फिर हुई PCB की घनघोर बेइज्जती
Nick Knight Joins Star Sports Commentary Panel: आईपीएल का 19वां सीजन आज शुरू हो रहा है। सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद (Bengaluru vs Hyderabad) के बीच खेला जाएगा। टाटा आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को एक और करारा झटका लगा है।
दिग्गज इंग्लिश कमेंटेटर निक नाइट ने ऐन वक्त पर पीएसएल का साथ छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ब्रॉडकास्ट पैनल में शामिल होने का फैसला किया है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर दुनिया भर के क्रिकेट गलियारों में आईपीएल के बढ़ते रसूख और पीसीबी की बेबसी को उजागर कर दिया है।

Star Sports ने किया 'स्टारकास्ट' का ऐलान
शुक्रवार, 27 मार्च को स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपने कमेंट्री पैनल की आधिकारिक घोषणा की। इस लिस्ट में निक नाइट का नाम शामिल देखकर हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि वे पहले से ही पीएसएल 2026 की ब्रॉडकास्ट टीम का हिस्सा थे। नाइट अब भारत में सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, हर्षा भोगले और इयान बिशप जैसे दिग्गजों के साथ अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगे।
खिलाड़ियों ने भी दिखाई PSL को आंख
सिर्फ कमेंटेटर ही नहीं, बल्कि विदेशी खिलाड़ियों ने भी पीएसएल के मुकाबले आईपीएल को तवज्जो दी है। खबर है कि कम से कम तीन प्रमुख खिलाड़ियों-ब्लेसिंग मुजरबानी, दासुन शनाका और स्पेंसर जॉनसन-ने रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए पीएसएल बीच में ही छोड़ दिया है। मुजरबानी केकेआर (KKR) से जुड़े हैं, शनाका राजस्थान रॉयल्स (RR) में गए हैं और स्पेंसर जॉनसन ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का रुख किया है।
PCB चेयरमैन की बढ़ी नाराजगी
पीएसएल और आईपीएल के शेड्यूल में लगातार दूसरे साल हो रहे टकराव और खिलाड़ियों के इस तरह पाला बदलने से पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी बेहद खफा नजर आए। नकवी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, आईपीएल की आर्थिक ताकत और लोकप्रियता के आगे फिलहाल पीसीबी के ये दावे खोखले ही साबित हो रहे हैं।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications