IPL 2026: 4 खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस को लगाया 58 करोड़ का चूना, भारी राशि लेकर डुबो दी लुटिया

IPL 2026: इस सीजन में मुंबई इंडियंस की हालत देख कर उनके फैंस का दिल टूट गया है। क्रिकेट के गलियारों में इस वक्त सबसे बड़ी चर्चा यही है कि पांच बार की चैंपियन टीम ने जिन चार सितारों को अपना स्तंभ मानकर 58.70 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश किया था, उन्होंने ही टीम की लुटिया डुबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

नीता अंबानी और मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने बड़े भरोसे के साथ हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को मोटी रकम देकर रिटेन किया था, लेकिन मैदान पर जो प्रदर्शन निकलकर आ रहा है, उसे 'शर्मनाक' के अलावा और कोई शब्द देना मुश्किल है। मुंबई ने पांच मैचों में एक जीत दर्ज की है।

ipl 2026

बुमराह ने दिया बड़ा झटका

सबसे बड़ा झटका तो दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह ने दिया है। 18 करोड़ रुपये की भारी सैलरी लेने वाले बुमराह अब तक खेले गए 5 मैचों में एक भी विकेट नहीं चटका पाए हैं। यह वाकई अविश्वसनीय है कि जिस गेंदबाज के सामने दुनिया के धाकड़ बल्लेबाज थर-थर कांपते थे, वह इस सीजन में विकेट लेने के लिए तरस रहे हैं। बुमराह का खाली हाथ रहना मुंबई की गेंदबाजी की रीढ़ तोड़ रहा है और विपक्षी टीमें बिना किसी खौफ के रन बना रही हैं।

सूर्या और तिलक भी रहे फ्लॉप

बल्लेबाजी की बात करें तो सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का प्रदर्शन भी किसी आपदा से कम नहीं है। सूर्या को 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था, लेकिन 5 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 106 रन निकले हैं, जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, 8 करोड़ की सैलरी वाले युवा सनसनी तिलक वर्मा तो पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं, जिन्होंने 5 मैचों में महज 43 रन बनाए हैं। मुंबई का मिडिल ऑर्डर इन दोनों की खराब फॉर्म के कारण ताश के पत्तों की तरह ढह रहा है।

अग्रेसिव हार्दिक पांड्या के आंकड़े

रही-सही कसर टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पूरी कर दी है। 16.35 करोड़ की कीमत वाले इस ऑलराउंडर ने कप्तानी के दबाव में न तो बल्ले से योगदान दिया और न ही गेंद से कुछ कर पाए। 4 मैचों में केवल 81 रन और मात्र 2 विकेट जैसे आंकड़े किसी भी लिहाज से एक प्राइम खिलाड़ी के नहीं हो सकते। कुल मिलाकर, 58.7 करोड़ का यह भारी निवेश फिलहाल मुंबई इंडियंस के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। अगर ये चार दिग्गज जल्द ही फॉर्म में नहीं लौटे, तो नीता अंबानी की इस टीम के लिए प्लेऑफ का सपना महज सपना ही रह जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+