IPL 2026: मुंबई इंडियंस किन खिलाड़ियों को करेगी रिटेन? एक प्रमुख ऑल राउंडर को बाहर करने की तैयारी
IPL 2026: वानखेड़े स्टेडियम में एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की गूंज सुनाई देगी, पिछले दो सीजन से फैन्स को निराशा हाथ लगी है। टीम फाइनल तक का सफर तय कर पाने में नाकाम रही। इस बीच अगले आईपीएल से पहले होने वाली नीलामी और रिटेंशन लिस्ट पर हर किसी की नजर है।
हार्दिक पांड्या वाली मुंबई इंडियंस शायद अपने ज्यादा खिलाड़ी रिलीज नहीं करने वाली है। बड़े नामों को टीम में रखा जा सकता है लेकिन रिलीज किये जाने वाले संभावित प्लेयर्स में एक ऑल राउंडर हो सकता है, जिसके पास बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में अच्छी क्षमता है।

इस खिलाड़ी का नाम दीपक चाहर है, जो अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों के नाम में दम करते हैं। बैटिंग में भी मौका मिलने पर वह बड़े शॉट जमा सकते हैं। 9 करोड़ से ज्यादा रकम में टीम के साथ शामिल हुए चाहर का प्रदर्शन पिछले सीजन कुछ खास नहीं रहा। इसे देखते हुए उनको टीम से बाहर किया जा सकता है। पिछले सीजन वह 11 विकेट ले पाए थे।
मुंबई इंडियंस नीलामी में उनके 9 करोड़ 75 लाख का उपयोग अच्छी तरह करने का प्रयास करेगी और किसी बड़े प्लेयर को लाया जा सकता है। उनको रिलीज करने पर पर्स में बड़ी रकम आएगी। उनके अलावा भी कम से कम तीन प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस रिलीज कर सकती है।
उनमें एक और अहम नाम मुजीब उर रहमान का है, जिनको 2 करोड़ की रकम में लाया गया था। उनके अलावा रीस टॉपली और बेवन जैकब्स को भी बाहर किया जा सकता है। अन्य किसी खिलाड़ी को शायद रिलीज नहीं करते हुए रिटेन किया जाएगा।
मुंबई इंडियंस इन प्लेयर्स को कर सकती है रिटेन
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, कृष्णन श्रीजित, कर्ण शर्मा, अल्लाह गजनफर।












Click it and Unblock the Notifications