Mitchell Starc की दहाड़ से थर्राएगा IPL? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी मंजूरी, दिल्ली को मिली बड़ी खुशखबरी

IPL 2026 Mitchell Starc: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रदर्शन अब तक मिलाजुला रहा है। टीम ने इस सीजन अब तक कुल छह मुकाबले खेले हैं। इन 6 में से 3 मैचों में टीम को जीत मिली है। जबकि तीन मुकाबले में दिल्ली को हार का सामना भी करना पड़ा था। इन हारों में गुजरात के खिलाफ मिली एक रन से करीबी हार भी शामिल है। आईपीएल 2026 में उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए राहत भरी खबर आई है।

मिचेल स्टार्क वापसी के लिए तैयार (IPL 2026 Mitchell Starc)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोट से उबरकर भारत लौटने के लिए तैयार हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उन्हें फिटनेस सर्टिफिकेट और एनओसी (NOC) दे दी है। स्टार्क शुक्रवार को भारत के लिए उड़ान भरेंगे और उम्मीद है कि 1 मई को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वे मैदान पर उतर सकते हैं। दिल्ली की इस सीजन में सबसे बड़ी समस्या अंतिम ओवरों में रन रोकना रही है। स्टार्क की मौजूदगी से कप्तान अक्षर पटेल को एक ऐसा गेंदबाज मिलेगा जो 145+ किमी/घंटा की रफ्तार से सटीक यॉर्कर डालने में माहिर है।

IPL 2026 Mitchell Starc 1

स्टार्क के आने से मजबूत होगी दिल्ली की टीम

स्टार्क ने आईपीएल के 52 मैचों में 65 विकेट लिए हैं। स्टार्क की सबसे बड़ी ताकत उनकी इन-स्विंगिंग यॉर्कर है, जो दुनिया के किसी भी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज को पवेलियन भेजने का दम रखती है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 11 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था, जिसका मुख्य कारण उनका इम्पैक्ट है। पिछले सीजन में भी उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की थी।

चोटिल होने के कारण टीम से बनाई थी दूरी

मिचेल स्टार्क जनवरी में बिग बैश लीग (BBL) के दौरान फील्डिंग करते समय कंधे और कोहनी के बल गिर गए थे। इससे पहले एशेज सीरीज में उन्होंने 153.1 ओवर फेंके थे और 31 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज बने थे। भारी वर्कलोड और चोट के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें पूरी तरह फिट होने तक भारत आने की अनुमति नहीं दी थी। सिडनी में एक हफ्ते तक दर्द-मुक्त गेंदबाजी के बाद अब उन्हें हरी झंडी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+