MI vs CSK: आज वानखेड़े में दिखेगा 'माही' का जलवा? धोनी की चोट पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा!

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। एक तरफ हार्दिक पांड्या की पलटन है, तो दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की सेना। लेकिन इस 'एल क्लासिको' से पहले करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की नजरें सिर्फ एक ही चेहरे पर टिकी हैं- महेंद्र सिंह धोनी। सीजन की शुरुआत से पहले लगी चोट ने माही को अब तक मैदान से दूर रखा है, जिससे फैंस की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। क्या आज वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर 'थाला' की एंट्री होगी?

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज का यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी की फिटनेस और उनके खेलने की संभावनाओं पर एक ऐसा अपडेट दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आइए जानतें हैं धोनी की चोट को लेकर अब तक का सबसे ताजा हाल क्या है।

Mahendra Singh Dhoni Ruturaj Gaikwad

धोनी मैच खेलेंगे या नहीं? गायकवाड़ ने खोला राज

ऋतुराज गायकवाड़ ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान खुलासा किया कि आखिर धोनी अब तक इस सीजन का एक भी मैच क्यों नहीं खेल पाए। गायकवाड़ ने बताया कि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले एक इंट्रा-स्क्वाड (आपसी) प्रैक्टिस मैच के दौरान धोनी की पिंडलियों (Calf Injury) में खिंचाव आ गया था। उस वक्त वह ठीक से दौड़ भी नहीं पा रहे थे।

कप्तान के मुताबिक, धोनी धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं और फिटनेस हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि माही की वापसी कब होगी, यह अभी भी 'मिस्ट्री' है- यह अगला मैच भी हो सकता है और उसके बाद वाला भी।

किस नंबर पर उतरेंगे माही?

धोनी अगर आज के मैच में वापसी करते भी हैं, तो फैंस को उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। कप्तान गायकवाड़ ने स्पष्ट कर दिया है कि धोनी का बैटिंग ऑर्डर पिछले कुछ सीजन की तरह ही रहेगा। वह नंबर 8 के आसपास बल्लेबाजी करने आएंगे।

धोनी का मुख्य उद्देश्य खुद से ज्यादा युवाओं को मौका देना है। वह केवल पारी के आखिरी 2-3 ओवरों में आकर बड़े शॉट्स (Tonking) लगाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। जब तक बहुत जरूरी न हो, वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए नहीं आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+