DHONI की CSK में सब ठीक नहीं है! 10 करोड़ पाने वाले खिलाड़ी ने ले लिया था संन्यास, टीम का माहौल बताया गंदा!

IPL 2026 CSK R Ashwin: चेन्नई सुपर किंग्स के 'लोकल बॉय' से दिग्गज स्पिनर बनने तक सफर आर अश्विन ने इसी टीम के साथ किया था। पीली जर्सी में उन्होंने अपनी कैरम बॉल और फिरकी के जाल में दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को फंसाया और टीम को दो बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, करियर के आखिरी पड़ाव पर 10 करोड़ की भारी कीमत और मानसिक तनाव के बीच उन्होंने संन्यास लेकर अपना सफर खत्म कर लिया।

अश्विन ने आखिर क्यों लिया आईपीएल से संन्यास (IPL 2026 CSK R Ashwin)

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ अपने आखिरी आईपीएल सफर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। अश्विन ने स्वीकार किया कि आईपीएल 2025 का सीजन उनके लिए मानसिक रूप से विचलित करने वाला था। जिसके कारण उन्हें समय से पहले संन्यास का फैसला लेना पड़ा। 39 वर्षीय अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ा था और पिछले साल अगस्त में आईपीएल से भी विदा ले ली थी।

IPL 2026 1

ऐसा रहा था पिछले सीजन का प्रदर्शन

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर भावुक होते हुए कहा कि वे एक और सीजन खेल सकते थे। लेकिन मानसिक रूप से उनमें अब और ताकत नहीं बची थी। आईपीएल 2025 में सीएसके अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। अश्विन का खुद का प्रदर्शन भी औसत था, जहां उन्होंने 9 मैचों में 9.12 की इकॉनमी से केवल 7 विकेट लिए थे।

दर्दनाक रहा था अश्विन के लिए पिछला आईपीएल

उन्होंने कहा कि सीएसके के साथ वह सीजन व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से बहुत दर्दनाक था। संन्यास लेकर मैंने टीम का सिरदर्द कम कर दिया कि वे मुझे रिटेन करें या रिलीज। मेरे हटने से उनके पास नीलामी के लिए 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त बच गए। मौजूदा आईपीएल 2026 में चेन्नई की लगातार तीन हार पर अश्विन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टीम की गेंदबाजी रणनीति को गलत बताया।

इस बात पर अश्विन ने जताई नाराजगी

अश्विन ने नाराजगी जताई कि टीम अपने गेंदबाजों की ताकत पर भरोसा करने के बजाय उन्हें जबरन वाइड यॉर्कर डालने के लिए मजबूर कर रही है। अश्विन के मुताबिक टीम के पास अब विकल्प कम बचे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सीएसके के पास युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन जब तक ड्रेसिंग रूम का माहौल नहीं बदलेगा, वापसी मुश्किल है। मैं खुद हैरान हूं कि वे यह बदलाव कैसे करेंगे।

रविवार को आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद अश्विन ने माना कि डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने अन्य टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। चेन्नई ने पिछले मैच के मुकाबले सुधार तो दिखाया, लेकिन 251 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+