LSG vs RR Prediction: इकाना में लखनऊ की अग्निपरीक्षा! लगातार 3 हार के बाद पंत के सामने राजस्थान की चुनौती

LSG vs RR Match Prediction: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 32वें मुकाबले में कल यानी बुधवार (22 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच भिड़ंत होने वाली है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। क्योंकि दोनों ही टीमें अपने पिछले मैचों में हार का स्वाद चखकर यहां पहुंची हैं। ऋषभ पंत की लखनऊ जहां लगातार तीन मैच हार चुकी है। वहीं रियान पराग की राजस्थान को भी पिछले दो मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है।

पिच से आखिर किसे मिलेगा फायदा (LSG vs RR Match Prediction)

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम की पिच धीमी मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर रुककर आती है, जिससे स्पिनरों को अच्छी ग्रिप मिलती है। तेज गेंदबाजों के लिए हिट द डेक (पटककर गेंदबाजी करना) फायदेमंद साबित हो सकता है। बल्लेबाजों को यहां बड़े शॉट खेलने से पहले थोड़ा समय बिताना होगा। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

LSG vs RR 1

आंकड़ों में किसका पलड़ा रहा है भारी?

आंकड़ों की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच पहला मुकाबला 2022 में हुआ था जिसे राजस्थान ने जीता था, जबकि पिछली भिड़ंत (अप्रैल 2025) में बाजी लखनऊ के हाथ लगी थी। इन दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन 6 में से 4 मैचों में राजस्थान ने बाजी मारी है। जबकि 2 मुकाबलों में लखनऊ ने जीत दर्ज की है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

राजस्थान के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 6 पारियों में 246 रन बनाए हैं। उनका 236.54 का स्ट्राइक रेट लखनऊ के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। लखनऊ के लिए प्रिंस यादव तुरुप का इक्का साबित हो रहे हैं। वे अब तक 6 मैचों में 11 विकेट चटका चुके हैं। उनकी गति और उछाल राजस्थान के टॉप ऑर्डर को परेशान कर सकती है।

लखनऊ को घर पर मिल रही है हार

लखनऊ के लिए सबसे बड़ी चिंता उनका होम ग्राउंड ही बन गया है, जहां वे इस सीजन में अब तक दोनों मैच हार चुके हैं। टीम को अगर वापसी करनी है तो ऋषभ पंत और एडेन मार्कराम को मध्यक्रम में जिम्मेदारी लेनी होगी। दूसरी ओर राजस्थान के पास जोफ्रा आर्चर और रवींद्र जडेजा जैसे मैच विनर हैं, जो इकाना की धीमी परिस्थितियों का बखूबी फायदा उठाना जानते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 (Probable Playing XI)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्जके, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मनिमरण सिद्धार्थ, मोहसिन खान। (इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह)

राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा। (इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+