LSG IPL 2026: ऋषभ पंत की लखनऊ ने किये 8 खिलाड़ी आउट, रिटेन-रिलीज की अंतिम लिस्ट जारी
LSG IPL 2026 Retained Players List: पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा था। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत भी अपनी कप्तानी में इस टीम को आगे तक लेकर नहीं जा पाए। अब अगले सीजन से पहले लखनऊ ने अपनी टीम में कुछ बदलाव किये हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी गेंदबाजी मजबूत करने की दिशा में कदम बढाते हुए रिटेंशन लिस्ट के अंतिम दिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ट्रेड कर लिया। शमी पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल थे और अब लखनऊ में आ गए हैं।

इस बीच बड़ा सवाल ऋषभ पंत को लेकर भी है। महंगी रकम के कारण उनके रिलीज या रिटेंशन को लेकर लोगों में दिलचस्पी काफी है। दरअसल लखनऊ में पंत को रिलीज करने जैसी कोई खबर सामने नहीं आई है। इससे यही समझा जा सकता है कि पंत एक बार फिर से लखनऊ में रहेंगे।
एक और नाम अर्जुन तेंदुलकर का है, जिनको मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया गया है। अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस में 30 लाख रुपये में थे। शमी को हैदराबाद में 10 करोड़ रुपये मिलते थे।
रवि बिश्नोई, आकाश दीप, शमार जोसेफ और डेविड मिलर को रिलीज करने की खबरें पहले से आ गई थी। फ्रेंचाइज़ी ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले ही रवि बिश्नोई को रिटेन कर लिया था। दिग्वेश राठी के होने के कारण बिश्नोई को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
लखनऊ सुपर जायंट्स की रिलीज लिस्ट (LSG Released List)
आर्यन जूयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड आउट), आकाश दीप, शमार जोसेफ, रवि बिश्नोई












Click it and Unblock the Notifications