IPL की चकाचौंध के बीच मैदान पर पसरा मातम! रन आउट के फैसले पर भड़के खिलाड़ी, अंपायर को उतारा मौत के घाट
IPL 2026 Local Umpire Death: देश में आईपीएल का रोमांच चरम पर है, लेकिन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से क्रिकेट के मैदान को शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान रन आउट के फैसले को लेकर हुए विवाद में 21 वर्षीय अंपायर डोला अजीत बाबू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, यह हमला इतना घातक था कि अंपायर के सीने में चाकू घोंपा गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
रन आउट विवाद में चली गई जान (IPL 2026 Local Umpire Death)
घटना रविवार शाम की बताई जा रही है, जहां तीन स्थानीय टीमों के बीच मैच चल रहा था। अजीत बाबू अपने दोस्त बुदुमुरी चिरंजीवी के साथ अंपायरिंग कर रहे थे। एक रन आउट कॉल को लेकर दो मोहल्लों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई। हालांकि, अंपायर और स्थानीय बुजुर्गों ने दखल देकर मामला शांत करा दिया था। मैच खत्म होने के बाद, दर्शक दीर्घा में मौजूद कांता किशोर (26) नाम के युवक ने अंपायरों को विवाद सुलझाने के बहाने पास के एक जंक्शन पर बुलाया।

शराब के नशे में उतारा अंपायर को मौत के घाट
वहां दोबारा बहस शुरू हुई और नशे में धुत किशोर ने चाकू निकालकर अंपायर अजीत बाबू के सीने पर हमला कर दिया। मृतक के भाई और पिता डोला अप्पाला राजू का आरोप है कि यह हमला पूरी तरह प्लान के तहत की गई थी। परिजनों के मुताबिक आरोपी कांता किशोर मैच के दौरान भी गाली-गलौज कर रहा था। शाम को वह शराब के नशे में आया और केवल एक रन के विवाद का बदला लेने के लिए हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मामले को लेकर दर्ज किया एफआईआर
अजीत बाबू को बचाने की कोशिश में उनके साथी अंपायर चिरंजीवी और एक अन्य युवक भी घायल हुए हैं। चिरंजीवी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। विशाखापत्तनम पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी कांता किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। अजीत बाबू को हमले के तुरंत बाद स्थानीय और फिर एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रॉट डेड' (मृत अवस्था में लाया गया) घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications