LIVE मैच में झगड़े के बाद रुठकर चली गई पत्नी, बीवी से पंगा लेकर पति करता रहा टीम को सपोर्ट, VIDEO

IPL 2026 KKR Vs LSG Video Viral: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच कड़ी टक्कर चल रही थी। दर्शक मैदान पर रिंकू सिंह और निकोलस पूरन के शॉट्स पर नजरें गड़ाए थे। तभी स्टैंड्स में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सोशल मीडिया का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पति-पत्नी के बीच हुई एक छोटी सी नोकझोंक और उसके बाद पति के क्रिकेट प्रेम ने इंटरनेट पर हंसी का सैलाब ला दिया है।

मैच के बीच कपल की हुई लड़ाई (IPL 2026 KKR Vs LSG Video Viral)

वायरल क्लिप में एक कपल स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते नजर आ रहा है। मैच के बीच किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो जाती है। गुस्से में आकर पत्नी अपनी सीट से उठकर वॉक-आउट कर देती है। शायद उसे उम्मीद थी कि पति उसे मनाने के लिए पीछे आएगा। लेकिन कहानी में ट्विस्ट यहीं आता है पति अपनी सीट पर डटा रहा और उसकी नजरें मैदान पर चल रहे खेल से एक सेकंड के लिए भी नहीं हटीं।

IPL 2026 KKR Vs LSG 1

मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो का सबसे मजेदार और सुखद हिस्सा वह था जब कुछ ही देर बाद पत्नी खुद ही चुपचाप वापस लौटी और अपनी सीट पर बैठ गई। बिना किसी ड्रामे के हुए इस सुलह ने सोशल मीडिया यूजर्स को यह कहने पर मजबूर कर दिया कि क्रिकेट के आगे सब फेल है। वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा कि भाई को स्कोरबोर्ड पर भरोसा था, ड्रामे पर नहीं। प्यार जीत गया और क्रिकेट अपराजेय रहा।

पति को मिलना चाहिए मैन ऑफ द मैच

एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब पत्नी सीट छोड़कर जा रही हो, तब अपनी जगह पर बने रहने के लिए बहुत जिगर चाहिए। पति को इस धैर्य के लिए मैन ऑफ द मैच मिलना चाहिए। जहां अधिकांश लोग इसे मजेदार मान रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने इसकी सत्यता पर सवाल भी उठाए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह वीडियो सोशल मीडिया अटेंशन पाने के लिए पहले से प्लान किया हुआ हो सकता है। एक आलोचक ने लिखा कि एक्टिंग स्किल्स काफी खराब हैं, इन्हें नेटफ्लिक्स पर जगह नहीं मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+