केकेआर ने की नीलामी में ऑल आउट जाने की तैयारी, 40 करोड़ रकम पर्स में होगी, 6 खिलाड़ी होंगे बाहर?

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2026 की नीलामी में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। टीम इस बार कुछ महंगे खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है ताकि नीलामी में नए चेहरों पर मोटी बोली लगाई जा सके। पिछले साल केकेआर का प्रदर्शन खराब रहा था।

रिटेंशन की चर्चा के बीच खबर है कि केकेआर करीब 40 करोड़ रुपये की भारी पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी। यह रकम उन खिलाड़ियों को रिलीज करने से आएगी जिनका प्रदर्शन पिछले सीजन में उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा था।

kkr

वेंकटेश अय्यर हो सकते हैं बाहर

ESPNCricinfo के अनुसार टीम के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक वेंकटेश अय्यर, जिन्हें पिछले सीजन में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, को रिलीज करने की पूरी संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम अब नई रणनीति के तहत मिडिल ऑर्डर में बदलाव करना चाहती है। वेंकटेश अय्यर के अलावा कुछ विदेशी खिलाड़ियों को भी रिलीज करने की तैयारी है।

ये खिलाड़ी हो सकते हैं KKR से रिलीज

  • एनरिक नॉर्किया - 6.50 करोड़
  • क्विंटन डि कॉक - 3.60 करोड़
  • स्पेंसर जॉनसन - 2.80 करोड़
  • रहमानुल्लाह गुरबाज़ - 2.00 करोड़
  • मोईन अली - 2.00 करोड़

इन खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद टीम की पर्स लगभग 40 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है, जिससे नीलामी में केकेआर को बड़े नामों पर दांव लगाने का शानदार मौका मिलेगा।

नई रणनीति पर काम कर रही KKR

टीम मैनेजमेंट का फोकस इस बार एक संतुलित स्क्वाड तैयार करने पर है, जिसमें अनुभव और युवाओं का सही मेल हो। फ्रेंचाइज़ी नीलामी में कुछ नए चेहरों को मौका देने के साथ-साथ अनुभवी ऑलराउंडर्स पर भी नजर रखेगी। यह देखना बड़ा दिलचस्प रहेगा कि क्या इस बार अजिंक्य रहाणे को टीम में रखा जाएगा या रिलीज करते हुए दूसरा ऑप्शन लाया जाएगा, रहाणे ने बैटिंग तो अच्छी की लेकिन कप्तानी में वह अपना काम नहीं कर पाए। श्रेयस अय्यर के जाने पर अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+