IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी नीलामी में होते तो कितने करोड़ मिलते? 12 गुना राशि के साथ 2 टीमों में होती टक्कर
IPL 2026: पिछले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए गदर मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी निश्चित रूप से IPL 2026 की नीलामी में होते तो तहलका मचा देते। 14 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रचने वाले वैभव के लिए टीमों के बीच जबरदस्त बिड वॉर देखने को मिलती। राजस्थान रॉयल्स ने उनको रिटेन करते हुए जबरदस्त काम किया है।
उनका पिछला नीलामी मूल्य 1.10 करोड़ था। उनके IPL 2025 के प्रदर्शन के आधार पर, यह अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है कि इस बार नीलामी में होने पर उनको कितने रुपये मिलते।

कितनी रकम ले जाते वैभव सूर्यवंशी?
वैभव सूर्यवंशी के लिए अनुमानित नीलामी मूल्य 12 करोड़ से 15 करोड़ रुपये तक हो सकता था। लंबी रेस का घोड़ा हर टीम को चाहिए। सूर्यवंशी की तूफानी अप्रोच में यह साफ झलकता है। पिछले सीजन उनका प्रदर्शन भी वैसा ही रहा था। सूर्यवंशी ने पहले सीजन में ही शतक जमा दिया था।
IPL टीमें हमेशा अगले 10-15 वर्षों के लिए एक भारतीय कोर खिलाड़ी की तलाश में रहती हैं। इतनी कम उम्र में इतना विस्फोटक प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी दुर्लभ हैं। टीमें उन्हें भविष्य के लिए एक 'फ्रेंचाइजी प्लेयर' के तौर पर देखती हैं। सूर्यवंशी उम्र अभी 14 साल है और स्ट्राइक रेट भी आग उगलने वाला है।
किन टीमों में होती टक्कर
सूर्यवंशी को खरीदने की होड़ अभी के हिसाब से 2 टीमों में रहती। केकेआर को एक तूफानी ओपनर चाहिए। उनके पर्स में पैसे भी काफ़ी हैं। दूसरी टीम चेन्नई सुपर किंग्स हो सकती थी, जो सूर्यवंशी के लिए बोली लगाती। दोनों टीमें सूर्यवंशी के लिए 10 करोड़ से ज्यादा बोली लगाने के लिए जाने के बारे में पक्का सोचती।
पिछले सीजन कैसा था वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी का IPL 2025 सीज़न राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए बेहद विस्फोटक रहा था। उन्होंने सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 36.00 और असाधारण स्ट्राइक रेट 206.55 रहा। इस सीज़न का मुख्य आकर्षण गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनका तूफानी शतक था, जहाँ उन्होंने मात्र 35 गेंदों पर IPL इतिहास का सबसे तेज भारतीय शतक जड़ा। 14 साल की उम्र में IPL में डेब्यू करके वह लीग के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी और शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीज़न का अवॉर्ड भी मिला।












Click it and Unblock the Notifications