IPL 2026 से पहले क्या Delhi Capitals को छोड़ देंगे केएल राहुल? ऑक्शन से पहले दिग्गज का बड़ा दावा
IPL 2026, Delhi Capitals: आईपीएल 2026 की रिटेंशन डेडलाइन 15 नवंबर से पहले कई खिलाड़ियों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और इरफान पठान ने कई फ्रेंचाइजियों की संभावित रणनीति पर अपनी राय दी है। रैना का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल को रिलीज करने का विचार भी करना मुश्किल है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद को बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं।
केएल राहुल नहीं छोड़ेंगे दिल्ली (IPL 2026, Delhi Capitals)
सुरेश रैना ने कहा कि पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में दिल्ली में शामिल हुए केएल राहुल टीम की 'रीढ़ की हड्डी' हैं। राहुल ने 13 पारियों में लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था। रैना ने तर्क दिया कि एक टी20 बल्लेबाज के रूप में वह आपको एक ठोस बल्लेबाज और एक विकेटकीपर दोनों देते हैं। मुझे नहीं लगता कि राहुल दिल्ली छोड़ेंगे वह टीम की रीढ़ हैं।

आरसीबी पर बोझ बन चुके हैं ये खिलाड़ी
जियोस्टार पर बात करते हुए इरफान पठान ने बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कुछ मुश्किल निर्णय लेने होंगे। पठान ने लियम लिविंगस्टोन पर सवाल उठाया, जिन्हें भारी कीमत पर खरीदा गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ 112 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 133 था। उनका प्रदर्शन इतनी बड़ी कीमत को सही नहीं ठहराता। पठान ने यह भी सुझाव दिया कि RCB 6 करोड़ वाले रसिक सलाम को रिलीज करके नीलामी में कम कीमत पर वापस लेने की कोशिश कर सकती है।
हैदराबाद की टीम में सुधार की जरूरत
हालांकि, रैना का मानना है कि RCB की टीम काफी संतुलित है और वे शायद ही कोई बड़ा बदलाव करेंगे। पिछले सीज़न में शानदार शुरुआत करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को लेकर भी रैना और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन ने अपनी राय दी। रैना ने कहा कि SRH को एक समझदार मध्यक्रम बल्लेबाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ईशान किशन ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया, फिर उनके पास हेनरिक क्लासेन हैं। नीतीश कुमार रेड्डी को प्रदर्शन में सुधार करना होगा, क्योंकि टीम उन पर बहुत भरोसा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications