IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO
IPL 2026 Dhurandhar The Revenge Video Viral: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने क्रिकेट जगत के दिग्गजों को भी अपना मुरीद बना लिया है। रविवार को मोहाली के एक खचाखच भरे सिनेमा हॉल में उस वक्त हलचल मच गई, जब भारतीय स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को फिल्म का लुत्फ उठाते हुए देखा गया।
मोहाली में फैंस के बीच पहुंचे श्रेयस अय्यर (IPL 2026 Dhurandhar The Revenge Video Viral)
ब्लैक एंड व्हाइट हुडी पहने श्रेयस अय्यर जब अपनी टॉप-रो सीट की ओर बढ़ रहे थे तो फैंस ने उन्हें पहचान लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में श्रेयस मुस्कुराते और हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस से ठीक एक दिन पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी चेन्नई के एक मशहूर थिएटर में इसी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान स्पॉट किया गया था।

क्रिकेटर पर भी चढ़ा धुरंधर का खुमार
धोनी के साथ इस फिल्म को देखने के लिए संजू सैमसन भी थिएटर में मौजूद थे। वहीं गुजरात टाइटंस के जयंत यादव और राहुल तेवतिया के साथ-साथ टीम के कई सदस्य धुरंधर 2 की स्क्रीनिंग के लिए एक साथ पहुंचते नजर आए। क्रिकेट के किंग विराट कोहली ने भी फिल्म रिलीज होने से ठीक पहले 18 मार्च को निर्देशक आदित्य धर को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू किया। जिसे फैंस फिल्म की सफलता से जोड़कर देख रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की जबरदस्त कमाई
19 मार्च को रिलीज हुई 'धुरंधर: द रिवेंज' कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। महज चार दिनों के भीतर फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 547.82 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म का नेट कलेक्शन 459.08 करोड़ आंका जा रहा है। भारत ही नहीं दुनिया भर में फिल्म का दबदबा कायम है।
यूएस बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में 13 मिलियन डॉलर (करीब 108 करोड़) की कमाई की है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म जल्द ही 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications