IPL 2026 के बाद भी चलेगा धोनी का बल्ला? पुराने साथी का बड़ा दावा, बताया कब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे थाला!

IPL 2026 Dhoni Retirement: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। धोनी के पूर्व साथी खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि आईपीएल 2026 थाला का आखिरी सीजन हो सकता है। उथप्पा के मुताबिक इस साल धोनी खुद को खेल से धीरे-धीरे दूर करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं, ताकि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी अपनी पूरी क्षमता के साथ निखर कर सामने आए।

धोनी का हो सकता है ये आखिरी आईपीएल साल (IPL 2026 Dhoni Retirement)

जियो-हॉटस्टार पर चर्चा के दौरान उथप्पा ने धोनी की नई भूमिका का खाका खींचा। उन्होंने कहा कि साल 2026 संभवतः पीले रंग की जर्सी में धोनी का आखिरी साल होगा। मुझे लगता है कि इस बार वे एक 'खिलाड़ी-सह-मेंटर' के रूप में नजर आएंगे। वे अब नंबर 7 के बजाय नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। उथप्पा का मानना है कि धोनी अब अधिक हैंड्स-ऑफ भूमिका निभाएंगे, जिससे गायकवाड़ को स्वतंत्र रूप से फैसले लेने का मौका मिले।

IPL 2026 1

संजू सैमसन की एंट्री से टीम को मिलेगी मजबूती

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने हाल ही में संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है। क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि यह कदम धोनी के बाद के युग की तैयारी है। संजू के आने से न केवल टीम को एक अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मिला है, बल्कि इससे धोनी पर मैदान पर रहने का शारीरिक दबाव भी कम होगा। सीएसके के लिए पिछला साल (2025) किसी बुरे सपने जैसा था। टीम इतिहास में पहली बार अंक तालिका में सबसे निचले (10वें) पायदान पर रही थी।

ऐसे में धोनी का अनुभव टीम को उस हार से उबारने के लिए संजीवनी का काम करेगा। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि धोनी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन उनकी भूमिका का अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट ही करेगा। 19वें सीजन की तैयारी कर रहे धोनी ने अब तक 278 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 5,439 रन दर्ज हैं। अपनी कप्तानी में उन्होंने चेन्नई को 5 बार चैंपियन बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+