Delhi Capitals में 13,331 रन जड़ने वाले दिग्गज की एंट्री! IPL 2026 में बदलेगी टीम की किस्मत? खतरनाक हुई टीम
IPL 2026 Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) के 2026 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इयान बेल (Ian Bell) को अपना नया सहायक कोच (Assistant Coach) नियुक्त करने की घोषणा की है। दिल्ली कैपिटल्स का यह कदम टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देने और तकनीकी बारीकियों में सुधार करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।
इयान बेल की हुई दिल्ली में एंट्री (IPL 2026 Delhi Capitals)
43 वर्षीय इयान बेल दिल्ली के उस भारी-भरकम कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे, जिसमें पहले से ही कई दिग्गज शामिल हैं। बेल मुख्य कोच हेमंग बदानी के साथ मिलकर काम करेंगे। इस कोचिंग पैनल में सहायक कोच के रूप में मैथ्यू मोटो, टीम मेंटर के तौर पर केविन पीटरसन, क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव और गेंदबाजी कोच के रूप में मुनाफ पटेल जैसे नाम शामिल हैं।

पिछले सीजन ऐसा रहा था दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन
इयान बेल और केविन पीटरसन की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखेगी, जिसने लंबे समय तक इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धाक जमाई थी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला सीजन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा था। टीम प्लेऑफ की दौड़ से महज एक अंक की दूरी पर रह गई थी और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी। प्रबंधन को उम्मीद है कि बेल का अंतरराष्ट्रीय अनुभव और उनकी तकनीकी समझ टीम को उस 'फिनिशिंग लाइन' के पार ले जाने में मदद करेगी, जहां वे पिछले साल चूक गए थे।
जड़ चुके हैं 13,331 रन
इयान बेल का क्रिकेट करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट और 161 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से 7,727 रन, वनडे क्रिकेट में 5,416 रन है। उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में कुल 71 शतक (प्रथम श्रेणी में 57, लिस्ट ए में 13 और टी20 में 1) जड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट मिलाकर उनके नाम 13,000 से अधिक रन दर्ज हैं।
कोचिंग की दुनिया में भी बेल के पास अच्छा अनुभव है। वे इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके हैं और आईपीएल में आने से पहले इंग्लैंड की जूनियर टीमों के साथ बतौर कोच काम कर चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में देशी और विदेशी दिग्गजों का एक संतुलित मिश्रण तैयार किया है। इयान बेल जैसे तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज के जुड़ने से टीम के युवाओं को सीखने का बड़ा अवसर मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications