20000000 रुपये में राजस्थान रॉयल्स में नया खिलाड़ी, सैम करन को कर दिया रिप्लेस, कौन है यह खूंखार नाम

IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के खेमे से एक बड़ी खबर आ रही है। टीम के स्टार ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के अनुभवी टी20 कप्तान और ऑलराउंडर दासुन शनाका (Dasun Shanaka) को अपनी टीम में शामिल किया है।

नाका का आईपीएल में आना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है, क्योंकि उन्होंने इस बड़े मौके के लिए पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। राजस्थान रॉयल्स को अब एक धांसू ऑल राउंडर मिला है।

ipl 2026

सैम करन की चोट ने बढ़ाई थी चिंता

सैम करन इस साल एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड (संजू सैमसन के बदले) के जरिए टीम में लाया गया था, वह ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगाकारा ने पुष्टि कर दी कि करन शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जिसके चलते टीम को उनके लाइक-फॉर-लाइक रिप्लेसमेंट की तलाश थी। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के पास है।

क्यों खास हैं दासुन शनाका?

दासुन शनाका न केवल एक आक्रामक फिनिशर हैं, बल्कि मध्यम गति की तेज गेंदबाजी भी करते हैं। हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में शनाका ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ महज 31 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली थी। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

PSL को लगा दूसरा बड़ा झटका

शनाका इस साल पीएसएल छोड़कर आईपीएल आने वाले दूसरे बड़े खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे ठीक पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने के लिए पीएसएल (इस्लामाबाद यूनाइटेड) का साथ छोड़ दिया था। खिलाड़ियों के इस तरह बीच सीजन में जाने से पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी काफी नाराज बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+