IPL ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर करोड़ों की बोली लगाएगी CSK, धोनी के पुरानी साथी ने बताया टीम का प्लान
IPL 2026 CSK Auction Plan: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। टीम पिछले सीजन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस बार मजबूत वापसी का लक्ष्य बना चुकी है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी रणनीति का विस्तार से विश्लेषण किया है। उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइज़ी इस बार बिल्कुल साफ फोकस के साथ मैदान में उतरने वाली है।
चेन्नई के निशाने पर होगा ये खिलाड़ी (IPL 2026 CSK Auction Plan)
अश्विन के मुताबिक CSK का सबसे बड़ा टारगेट एक भरोसेमंद भारतीय ऑलराउंडर होगा। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है वेंकटेश अय्यर का। उन्होंने कहा कि चेन्नई की प्राथमिकता होगी कि वह सबसे पहले अय्यर को अपने स्क्वॉड में शामिल करें। अय्यर का आईपीएल 2025 का प्रदर्शन भले ही केकेआर के लिए खास नहीं रहा हो, लेकिन उनके पास अनुभव, क्षमता और मैच का रुख बदलने का हुनर है।

लियाम लिविंगस्टोन पर भी होगी CSK की नजरें
इस वजह से चेन्नई की टीम उन्हें अपनी टीम में देखना चाहती है। वहीं अय्यर इस बार 2 करोड़ के सबसे ऊंचे बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में आए हैं। अश्विन ने यह भी बताया कि चेन्नई एक ओवरसीज ऑलराउंडर पर भी नजर बनाए हुए है। पहले उनकी नजरें ग्लेन मैक्सवेल पर थीं, लेकिन उनके हटने के बाद लियाम लिविंगस्टोन मुख्य ऑप्शन बन गए हैं। आरसीबी से रिलीज होने के बाद लिविंगस्टोन ने ILT20 2025 में शानदार फॉर्म भी दिखाया है।
टीम के पास है कितना पैसा?
टीम के पास इस बार 43.40 करोड़ की मजबूत पर्स है। यह पैसा इसलिए भी उपलब्ध हुआ क्योंकि CSK ने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इसमें सबसे बड़ा नाम श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का है। अश्विन के अनुसार पथिराना को रिलीज करना एक सोचा-समझा फैसला था, ताकि बड़े ऑलराउंडर्स पर बोली लगाई जा सके। उनके मुताबिक कई टीमें मान रही थीं कि आंद्रे रसेल इस बार ऑक्शन में आएंगे। इसी उम्मीद में CSK रसेल या कैमरन ग्रीन जैसे बड़े नामों पर बोली लगाना चाहती थी।
चेन्नई का साल 2025 का सीजन बेहद खराब रहा था, जो उनके इतिहास में सबसे निराशाजनक सीजन में से एक माना गया। फिर भी शिवम दुबे टीम के टॉप रन-स्कोरर रहे और अफगानी स्पिनर नूर अहमद ने 24 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। अश्विन का मानना है कि यह ऑक्शन चेन्नई की नई दिशा तय करेगा।












Click it and Unblock the Notifications