IPL 2026 से पहले CSK में आएंगे संजू सैमसन? CEO काशी विश्वनाथन ने खोला राज, धोनी पर भी हो गया फैसला!
IPL 2026 CSK News: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन के फ्रैंचाइज़ी छोड़ने की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। कुछ महीने पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि सैमसन ने आईपीएल 2026 के मेगा-ऑक्शन से पहले खुद को रिलीज करने के लिए टीम प्रबंधन को लिखा था। हालांकि, राहुल द्रविड़ के हेड कोच पद से हटने और कोचिंग स्टाफ में कुछ बदलावों के बाद लग रहा था कि सैमसन शायद रुक जाएं, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह अब भी टीम छोड़ना चाहते हैं।
क्या चेन्नई में जाएंगे संजू सैमसन? (IPL 2026 CSK News)
इन अटकलों के बीच क्रिकबज ने संकेत दिया है कि सैमसन ट्रेड के माध्यम से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और फैंस को सैमसन के भविष्य पर अंतिम अपडेट के लिए रिटेंशन की समय सीमा का इंतजार करना पड़ सकता है। संजू सैमसन पर कई टीमों की नजरें बनी हुई है।

सैमसन को लेकर सीएसके ने तोड़ी चुप्पी
सैमसन के ट्रेड की अफवाहों पर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस से बात करते हुए CSK के CEO काशी विश्वनाथ ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि नहीं, इसकी संभावना नहीं है, इसकी संभावना नहीं है। अगर सैमसन का यह ट्रेड होता है तो यह हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस (MI) में वापसी के बाद सबसे हाई-प्रोफाइल ट्रेड में से एक होगा।
धोनी खेलेंगे आईपीएल 2026?
दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी ने IPL 2026 के लिए भी उपलब्ध रहने का फैसला किया है। विश्वनाथन ने क्रिकबज से कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने हमें बताया है कि वह आईपीएल के अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। धोनी के फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। हालांकि, अगर सैमसन CSK में आते भी हैं, तो रुतुराज गायकवाड़ ही कप्तानी जारी रख सकते हैं। सैमसन 2021 से RR की कप्तानी कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में टीम IPL 2022 का फाइनल भी खेल चुकी है।
-
IPL 2026 के लिए CSK ने कर दिया बड़ा ऐलान, कौन होगा टीम का ओपनर? कप्तान गायकवाड़ ने खोला राज! -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications