IPL 2026: मैच से पहले CSK पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! DHONI के बाद ब्रेविस भी अनफिट, बजी खतरे की घंटी

IPL 2026 CSK News: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अपने पहले मुकाबले से पहले डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मुश्किलों में फंस गई है। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से ठीक पहले स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेबी एबी के नाम से पॉपुलर इस खिलाड़ी का बाहर होना चेन्नई के लिए दोहरा झटका है, क्योंकि टीम पहले से ही अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी की कमी से जूझ रही है।

मैच से पहले चेन्नई को बड़ा झटका (IPL 2026 CSK News)

हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पुष्टि की है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान डेवाल्ड ब्रेविस को साइड स्ट्रेन की समस्या हुई है। ब्रेविस मध्यक्रम में आकर तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। फ्लेमिंग ने कहा कि ब्रेविस फिलहाल रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और वे शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। एमएस धोनी भी अगले दो हफ्तों तक मैदान से दूर रहेंगे। वे फिलहाल चेन्नई में ही हैं और टीम के साथ गुवाहाटी नहीं पहुंचे हैं।

IPL 2026 1

ब्रेविस की जगह किसे मिलेगा मौका?

स्टार पेसर नाथन एलिस पहले ही पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आए स्पेंसर जॉनसन भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें लय में आने में अभी समय लगेगा। ब्रेविस की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के मैथ्यू शॉर्ट या जेमी ओवरटन के लिए प्लेइंग-11 के दरवाजे खुल सकते हैं। मैथ्यू शॉर्ट ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं, जो गुवाहाटी की पिच पर फायदेमंद साबित हो सकती है।

कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर रहेगी नजर

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 14.2 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदे गए अनकैप्ड खिलाड़ी कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर भी दांव लगा सकती है। इंजरी को लेकर सीएसके के कोच फ्लेमिंग ने कहा कि यह केवल सीएसके की समस्या नहीं है, बल्कि लगभग हर टीम इस समय इंजरी से जूझ रही है। चेन्नई के पास स्क्वाड तो बड़ा है लेकिन धोनी और ब्रेविस जैसे इम्पैक्ट प्लेयर्स की जगह भरना आसान नहीं होगा। ऋतुराज गायकवाड़ के लिए बतौर कप्तान यह पहला और सबसे कठिन इम्तिहान होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+