IPL 2026 से पहले RCB को लग सकता है बड़ा झटका! फैंस के लिए सामने आई बुरी खबर
IPL 2026 Chinnaswamy Stadium: आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की थी। आरसीबी ने 18 साल के लंबे इंतज़ार के बाद ट्रॉफी अपने नाम की थी, जिससे बेंगलुरु शहर में जश्न का माहौल बन गया। लेकिन यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी।
जीत के जश्न में फैंस की हुई मौत (IPL 2026 Chinnaswamy Stadium)
दरअसल, 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम की जीत का जश्न मनाने का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन भारी भीड़ के कारण वहां भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और अब खबर है कि आईपीएल 2026 में चिन्नास्वामी स्टेडियम को मैच होस्ट करने की इजाजत नहीं मिलेगी।

RCB के होम ग्राउंड पर बैन का खतरा
चिन्नास्वामी स्टेडियम को आरसीबी का होम ग्राउंड माना जाता है, जहां टीम ने अब तक कुल 98 मैच खेले हैं। इनमें से 46 मैचों में जीत मिली और 46 में हार, जबकि 6 मुकाबले बेनतीजा रहे। यानी घरेलू मैदान पर टीम का रिकॉर्ड संतुलित रहा है। यहां पर टीम का प्रदर्शन ना बहुत अच्छा रहा और ना ही बहुत खराब। चिन्नास्वामी को बल्लेबाज़ों के लिए मददगार पिच माना जाता है, लेकिन आरसीबी की बॉलिंग हमेशा सवालों के घेरे में रही है।
घर के बाहर दमदार प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में आरसीबी का प्रदर्शन बाहर के मैदानों पर शानदार रहा। टीम ने सभी अवे मैचों में जीत दर्ज की और इतिहास रच दिया। वहीं, होम ग्राउंड चिन्नास्वामी पर 5 में से सिर्फ 2 ही मैचों में जीत मिली। इसका मतलब ये हुआ कि टीम अपने घरेलू मैदान की तुलना में बाहर बेहतर खेल रही थी। अगर आईपीएल 2026 में चिन्नास्वामी स्टेडियम बैन हो भी जाता है, तो यह RCB के लिए वरदान साबित हो सकता है।
एक नए मैदान पर खेलने से शायद टीम को नई ऊर्जा मिले और उन्हें घरेलू दबाव से मुक्ति भी मिल जाए। पिछले सीजन में बाहर का प्रदर्शन यह बताता है कि आरसीबी अब घर से दूर भी जीत की आदत बना चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications