IPL 2026 Mini Auction: ऑक्शन से ठीक पहले बड़ा धमाका! फाइनल लिस्ट में 19 नए प्लेयर्स की 'सीक्रेट' एंट्री
IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से कुछ घंटे पहले BCCI ने फाइनल लिस्ट में एक बड़ा बदलाव किया है। अबु धाबी में होने वाले इस ऑक्शन में भाग्य आजमाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कुल 19 नए नाम जोड़े गए हैं, जिससे ऑक्शन और भी दिलचस्प और देखने लायक बन गया है।
पहले जारी की गई फाइनल लिस्ट में जिन 350 खिलाड़ियों पर बोली लगनी थी। बीसीसीआई ने पहले 9 और फिर 10 खिलाड़ियों को शामिल करते हुए, कुल 19 नए प्लेयर्स को इस लिस्ट में जगह दी है। इस महत्वपूर्ण अपडेट के बाद, मिनी ऑक्शन के लिए उपलब्ध खिलाड़ियों की कुल संख्या अब 350 से बढ़कर 369 हो गई है।

IPL 2026 Mini Auction: भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों का नया गणित
नई लिस्ट में अब 253 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि विदेशी (ओवरसीज) खिलाड़ियों की संख्या 116 हो गई है। हालांकि, ऑक्शन में बिकने वाले स्लॉट सीमित ही रहेंगे- टीमें अधिकतम 77 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं, जिनमें से केवल 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व हैं। बेस प्राइस ₹2 करोड़ वाले 40 खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद, सीमित स्लॉट के कारण कई बड़े नामों के अनसोल्ड रहने की संभावना है।
IPL 2026 Mini Auction: 19 नए खिलाड़ी किये गये शामिल
क्रिकबज के अनुसार, जिन 19 नए खिलाड़ियों को लिस्ट में जोड़ा गया है, उनमें घरेलू क्रिकेट के स्टार और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं।
IPL 2026 Mini Auction: नए खिलाड़ियों में कौन-कौन है शामिल?
इनमें प्रमुख नाम हैं: भारत की टेस्ट टीम से नजरअंदाज किए गए अभिमन्यु ईश्वरन, साथ ही घरेलू क्रिकेट से विराट सिंह, स्वास्तिक चिकारा, और तन्मय अग्रवाल। अंतरराष्ट्रीय मंच से, जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजाराबानी, न्यूजीलैंड के बेन सियर्स, दक्षिण अफ्रीका के एथन बॉश, और अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर क्रिस ग्रीन को भी इस लिस्ट में जगह मिली है, जो नीलामी में टीमों की रुचि को और बढ़ाएगा।
IPL 2026 Mini Auction: ऑक्शन का समय
मिनी ऑक्शन की शुरुआत यूएई के समय के अनुसार दोपहर 1 बजे होगी। भारतीय दर्शकों के लिए यह महा-ऑक्शन दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। हालांकि, ब्रीफिंग के कारण वास्तविक बोली लगाने की प्रक्रिया संभावित रूप से शाम 3 बजे शुरू होगी। ऑक्शन की शुरुआत सेट-1 के 6 बल्लेबाजों पर बोली लगने से होगी, जिसके बाद सेट-2 के 7 ऑलराउंडरों को ऑक्शन में उतारा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications