IPL 2026: आईपीएल के 18 सालों के इतिहास में पहली बार होगा ये करिश्मा, धुरंधरों की फौज बनाएंगे अनोखा रिकॉर्ड!
IPL 2026, Captains Record: आईपीएल 2026 के शुरू होने का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस सीजन में एक बार फिर 10 टीमें आईपीएल ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से भिड़ने वाली है। आईपीएल के 18 साल के लंबे इतिहास में जो कभी नहीं हुआ, वह साल 2026 के सीजन में होने जा रहा है। आईपीएल 2026 की शुरुआत में पहली बार ऐसा देखने को मिल सकता है जहां टूर्नामेंट की सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी होंगे।
पैट कमिंस की जगह कौन होगा नया कप्तान? (IPL 2026, Captains Record)
पिछले साल यानी आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पैट कमिंस इकलौते विदेशी कप्तान थे। बाकी 9 टीमों ने घरेलू खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया था। साल 2026 सीजन के लिए भी हैदराबाद ने कमिंस को कप्तान के रूप में बरकरार रखा है। लेकिन वे निजी कारणों की वजह से शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
कमिंस की अनुपस्थिति में हैदराबाद की कमान अभिषेक शर्मा या ईशान किशन में से किसी एक को मिलने की पूरी संभावना है।

पंड्या से लेकर अक्षर तक, सभी 10 कप्तान होंगे भारतीय
यदि ऐसा होता है तो आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका होगा जब सभी 10 टीमें स्वदेशी कप्तानों के नेतृत्व में मैदान पर उतरेंगी। इस बार कप्तानों की लिस्ट में अजिंक्य रहाणे (KKR) , अक्षर पटेल (DC) और हार्दिक पंड्या (MI) जैसे अनुभवी चेहरे हैं। वहीं शुभमन गिल (GT), रियान पराग (RR) और रजत पाटीदार (RCB) जैसे युवा सितारों को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की अगुवाई करते दिखेंगे, तो श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स (PBKS) को पहला खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे।
किस कप्तान का पलड़ा रहेगा भारी?
गुजरात को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पंड्या अब मुंबई को खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे। वहीं ऋषभ पंत के पास भी कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। विकेट के पीछे से गेम को पढ़ने की कला और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ यह दूसरी पारी उन्हें और भी आक्रामक बनाएगी। ये दोनों ही कप्तान मैच को किसी भी परिस्थिति से पलटने का दम रखते हैं।
IPL 2026: सभी 10 कप्तानों की लिस्ट
RCB: रजत पाटीदार
PBKS: श्रेयस अय्यर
GT: शुभमन गिल
MI: हार्दिक पांड्या
DC: अक्षर पटेल
SRH: अभिषेक शर्मा या ईशान किशन (कमिंस की जगह)
CSK: रुतुराज गायकवाड़
RR: रियान पराग
LSG: ऋषभ पंत
KKR: अजिंक्य रहाणे












Click it and Unblock the Notifications