IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स का स्टार खिलाड़ी होगा आईपीएल से बाहर? कौन है यह तूफानी प्लेयर

IPL 2025: आईपीएल के लिए टीमों की तैयारियां जोरों पर हैं और प्लेयर्स के कैम्प चल रहे हैं। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ के लिए यह चिंता की बात कही जा सकती है। टीम का एक धांसू खिलाड़ी बाहर हो सकता है।

हालांकि फ़िलहाल आधे आईपीएल से बाहर होने की खबर आ गई है लेकिन पूरी तरह से भी टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है, तो ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इस टीम के लिए यह बड़ा झटका माना जा सकता है। फिलहाल हाफ टूर्नामेंट से बाहर होने की खबर है और यह एक धाकड़ तेज गेंदबाज है।

ipl 2025

लखनऊ की टीम में तूफानी गेंदबाज मयंक यादव हैं, वह आधे इवेंट से बाहर रहने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार मयंक यादव लम्बर स्ट्रेस इंजरी से उबर रहे हैं और उन्होंने हाल ही में बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी करना शुरू किया है। वह पांच महीने पहले बांग्लादेश के खिलाफ भारत के टी20 मुकाबले में चोटिल हुए थे और रिहैब से गुज़र रहे थे।

बीसीसीआई की तरफ से मयंक की वापसी के लिए कोई डेट निर्धारित नहीं की है। अगर वह गेंदबाजी वर्कलोड के साथ सभी फिटनेस मानकों पर खरा उतरते हैं, तो मैदान पर वापसी हो सकती है लेकिन फ़िलहाल वह आईपीएल के शुरुआत में वापस आते नहीं दिख रहे हैं।

गेंदबाजी के दौरान 150 से ज्यादा की स्पीड के साथ तहलका मचाने के कारण मयंक अग्रवाल को लखनऊ ने इस बार बड़ी रकम देकर रिटेन किया गया था। 20 लाख बेस प्राइस के साथ 2024 में उनको टीम में शामिल किया गया था और इस बार 11 करोड़ की बड़ी राशि मिली है।

पिछले आईपीएल में मयंक ज्यादा मुकाबले नहीं खेल पाए थे। चार मैच ही उनको मिले थे और बाद में साइड स्ट्रेन के कारण वह नहीं खेल पाए थे। इस बार भी टीम को शुरुआती दौर में उनकी सेवाएं नहीं मिलने वाली हैं। यह टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+