IPL 2025: कौन था आईपीएल में सबसे महंगा पाकिस्तानी प्लेयर? 3 खिलाड़ियों को मिले थे करोड़ों रुपये

IPL 2205: आईपीएल में कई देशों के प्लेयर एक ही छत के नीचे होते हैं और अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हैं। इनमें बड़े और छोटे देशों के प्लेयर्स शामिल होते हैं। डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से पाकिस्तान के प्लेयर्स आईपीएल में नहीं खेलते हैं, उनको एंट्री नहीं मिलती। आईपीएल 2025 में बांग्लादेशी प्लेयर्स को भी टीमों में शामिल नहीं किया गया।

पाकिस्तानी प्लेयर्स ने साल 2008 के आईपीएल में इस मेगा इवेंट में शिरकत की थी, इसके बाद आगे के किसी सीजन में उनको खेलने का मौका नहीं मिल पाया। साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी प्लेयर्स की एंट्री आईपीएल में बैन कर दी गई।

ipl 2025

जिस सीजन आईपीएल में पाक प्लेयर्स खेले थे, उस समय नीलामी में उनके ऊपर अच्छी बोली लगी थी। कई प्लेयर्स ने करोड़ रुपये से भी ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया था। यहाँ पाकिस्तान के उन प्लेयर्स के बारे में जाना जा सकता है, जो आईपीएल में खेले थे।

IPL में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी

कामरान अकमल: विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने का मौका मिला था और रॉयल्स ने वह सीजन जीता था। अकमल को राजस्थान रॉयल्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा था।

सोहैल तनवीर: राजस्थान रॉयल्स ने सोहैल तनवीर को भी खरीदा था। रॉयल्स की जीत में उनका अहम योगदान रहा था। तनवीर को 40.16 लाख की धन राशि के साथ खरीदा गया था।

यूनिस खान: एक और धाकड़ खिलाड़ी जिसको राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा था। उस समय उनको अच्छी रकम मिली थी। यूनिस खान को 90.36 लाख रुपये की धन राशि के साथ खरीदा गया था।

मोहम्मद हफीज: इस ऑल राउंडर के ऊपर दांव लगाने वाली टीम केकेआर थी। कोलकाता नाइटराइडर्स ने हफीज को 40.16 लाख रुपये की रकम देकर अपने साथ शामिल किया था।

शाहिद अफरीदी: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान को डेक्कन चार्जर्स ने खरीदा था, बाद में यह टीम सनराइजर्स हैदराबाद हो गई। डेक्कन चार्जर्स ने शाहिद अफरीदी को शामिल करने के लिए 2 करोड़ 71 लाख की रकम खर्च की, जो पाकिस्तानी प्लेयर्स में सर्वाधिक थी।

शोएब मलिक और मोहम्मद आसिफ: पाकिस्तानी टीम के ऑल राउंडर शोएब मलिक को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 2 करोड़ की रकम में खरीदा था। उनके अलावा मोहम्मद आसिफ के लिए ज्यादा बोली लगी थी। उनको 2 करोड़ 61 लाख रुपये में खरीदा गया था।

सलमान बट: पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाज सलमान बट को केकेआर ने खरीदा था। पहले सीजन बट ने 193 रन बनाए थे और उनको 40.16 लाख रुपये की रकम मिली थी।

शोएब अख्तर: रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने भी पहला आईपीएल खेला था, उनको केकेआर ने खरीदा था। अख्तर को 1.7 करोड़ की धन राशि मिली थी।

मिस्बाह उल हक: इस लिस्ट में एक नाम मिस्बाह उल हक का भी है। उनको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था। मिस्बाह उल हक को उस समय 50.2 लाख रुपये की रकम मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+