IPL 2025: कौन हैं मुंबई इंडियंस के 3 नये खिलाड़ी? प्लेऑफ़ से पहले ही कर दिया रिप्लेसमेंट का बड़ा गेम
IPL 2025: आईपीएल में तीन टीमों ने प्लेऑफ़ का सफर तय कर लिया है। अब एक टीम बाकी है। मुंबई इंडियंस इस दौड़ में सबसे आगे चल रही है। मुंबई इंडियंस के साथ दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी है। दोनों में से कोई एक टीम आगे जाएगी। प्लेऑफ़ से पहले ही मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा गेम किया है।
मुंबई इंडियंस ने तीन प्लेयर्स को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है। अगर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ तक का सफर तय करने में सफल रहती है, तो इन खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया जाएगा। प्लेऑफ़ से पहले ही बाहर होने पर इन प्लेयर्स का कोई उपयोग नहीं होगा।

विल जैक्स की जगह टीम में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को लाया गया है। बेयरस्टो को आईपीएल में खेलने का अनुभव है। वह बतौर विकेटकीपर खेलते हुए टीम के लिए बेहतरीन काम कर सकते हैं। उनको तेज बल्लेबाजी क्षमता की वजह से टीम में लाया गया है। प्लेऑफ़ में जाने पर बेयरस्टो की जगह प्लेइंग इलेवन में पक्की नज़र आ रही है।
इंग्लिश पेसर रिचर्ड ग्लीसन को रयान रिकेलटन की जगह 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया गया है, जबकि चरित असलांका, कॉर्बिन बॉश की जगह 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में आएंगे। इन दोनों प्लेयर्स में से ग्लीसन को टीम में जगह मिलने की संभावना ज्यादा नज़र आती है। वह तेज गेंदबाजी विभाग में इम्पैक्ट डालने में सक्षम हैं। इन सभी प्लेयर्स को इंतजार अब मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ़ में जाने का है। रीप्लेसमेंट इसलिए लाये गए हैं क्योंकि लीग चरण के बाद कई खिलाड़ी वापस अपने देश लौट जाएंगे।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों टीमों के पास अभी 2-2 मुकाबले बचे हुए हैं। इनमें से दोनों मैच जीतने पर मुंबई इंडियंस की जगह पक्की है, दिल्ली के लिए परेशानी है। एक मैच में तो दिल्ली-मुंबई दोनों की टक्कर है। इसमें जीतने वाली टीम और सॉलिड हो जाएगी, इसके बाद अन्य टीमों के साथ होने वाला एक मैच जीतने वाली टीम प्लेऑफ़ में जाएगी, मामला थोड़ा पेचीदा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications